मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

असफलताओं को मात देते हुए बने दुनियाँ के सबसे अमीर आदमी : एलन मस्क।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 8, 2021 4:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

किसी ने सच ही कहा है जैसे मकान एक दिन में तैयार नहीं होती वैसे ही सफलता भी एक दिन में नहीं मिलती । कितनी ही असफलताओं के बाद जब सफलता मिलती है तब वाकई में वह खुशी मिलती है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

A 2

दोस्तों आज हम बात करेंगे दुनियाँ के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बारे में।

आज एलन मस्क दुनियाँ के सबसे अमीर बिजनेस मैन है।  जिनकी कुल संपत्ति  लगभग 14 लाख करोड़ है। 

यह सफलता या यह अमीरी इतनी सरलता से नहीं मिली है। असंख्य कठिनाइयों को झेलते हुए और बार-बार नाकामियों से साक्षात्कार करते हुए एलन मस्क ने दुनियाँ के सबसे बड़ें और अमीर शख्स का खिताब अपने नाम कर ही लिया।

आइये आज इस अदभुत शख्स के बारे में जानते हैं।

एलन मस्क (Elon Musk) जिनका पूरा नाम एलन रीव मस्क है का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, त्रांसवाल, दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था।  इन्हें तीन देशों की नागरिकता प्राप्त है।  1971 में  जन्म स्थान के आधार पर दक्षिण अफ़्रीका, 1989 से 

कनाडा, 2002 संयुक्त राष्ट्र अमेरिका। पेशे से दिग्गज व्यापारी, निवेशक, इंजीनियर, और आविष्कारक हैं। 

एलन मस्क दुनियां की कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं जिनमें प्रमुख हैं –

1. स्पेसएक्स (SpaceX) – एलन इसके संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर हैं।  2. टेस्ला (TESLA )- इस कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार हैं। 

3. ओपनएआई – इसके सह-अध्यक्ष है, 

4. न्यूरालिंक – इस कंपनी के संस्थापक और सीईओ के पद पर हैं,

5. द बोरिंग –  कंपनी के संस्थापक है, 

6. सोलरसिटी –  सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष,

7. ज़िप2 – इसके सह-संस्थापक, 

8. एक्स. कॉम – संस्थापक, यह कंपनी बाद में कॉन्फ़िनिटी के साथ विलय हो गई और उसे नया नाम पे पॉल दिया गया। 


दिसंबर 2016 में, एलन मास्क को फ़ोर्ब्स पत्रिका में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 21वाँ स्थान दिया गया था।  08 जनवरी 2021 तक एलन की कुल संपत्ति 184 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गई और फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज पहनाया। 

एलन की सोच विश्व के प्रत्येक क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाने की है जिसके द्वारा भविष्य की कल्पना को साकार रूप देने में ये स्वयं लगे हुए हैं।   एलन ने कहा है कि सोलरसिटी, टेस्ला और स्पेसएक्स के पीछे का लक्ष्य, विश्व और मानवता के कल्याण के लिए हैं और यह सोच दृष्टिकोण के चारों ओर घूमती रहती हैं। 

उनके लक्ष्यों में संधारणीय ऊर्जा उत्पादन और उपयोग के माध्यम से भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) को कम करना भी है।  मंगल ग्रह पर मानव बस्ती की स्थापना भी करना चाहते हैं जिसके द्वारा भविष्य में मानव के विलुप्त होने के खतरे को ख़त्म किया जा सके। उन्होंने एक उच्च गति परिवहन प्रणाली (High Speed Traveling System) की कल्पना की है जिसे हाईपरलुप के रूप में जाना जाता है।  उसने सुपरसोनिक जेट विमानों का सीधे जमीं से उड़ान भरना और उसी स्थान पर उतरना की प्रक्रिया को प्रस्तावित किया है, जिसे मस्क इलेक्ट्रिक जेट के नाम से जाना जाता है।

दोस्तों भविष्य को वर्तमान में लाने की दिशा में इनका प्रयास जारी हैं।  इस क्रम में इन्हें कई बार असफलताओं का मुंह भी देखना पड़ा है। 


आइये इनके जीवन की प्रमुख असफलताओं के बारे में जानते हैं जो इनकी सफलताओं का मार्गदर्शक बनी। 

1. वर्ष 1996 में Elon musk को उनकी खुद की कंपनी Zip2 के CEO पद से हटा दिया गया। 

2. वर्ष 2000 में उन्हें Pay Pal से उस समय निकाल दिया गया, जब वह Honeymoon पर गए हुए थे।  

3. 2001 में Russia ने उन्हें मंगल ग्रह (Mars) पर जाने वाले रॉकेट बेचने से मना कर दिया। 

4. वर्ष 2006 में Falcon-1 रॉकेट लॉन्‍च होते ही विस्फोट हो गया और वर्ष 2007 में Falcon-1 का दूसरा रॉकेट अपने लक्ष पर नहीं पहुंच सका। वर्ष 2008 में Falcon-1 को तीसरी बार छोड़ा गया और इस रॉकेट में भी विस्फोट हो गया। जिसमें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी Nasa के satellite भेजे जाने थे। 

5. वहीँ साल 2008 में Tesla और Space X कम्पनियाँ दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए। 

6. 2014 में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla के  मॉडल S कार की बैटरी में खराबी आ गई। 

7. वर्ष 2015 में Space X के रॉकेट में लॉन्चिंग होने के थोड़ी ही देर बाद ब्‍लास्‍ट हो गया।  दूसरे वर्ष रॉकेट उड़ान भरने से पहले ही फट गया।  

8.  वर्ष 2016 में  Model X  इलेक्ट्रिक कार के निर्माण में 18 महीने की देरी हुई। 

9.  2019 में एक बार फिर Space X के रॉकेट में विस्फोट हो गया। 

10. वर्ष 2019 में Tesla के Bulletproof Cyber truck project प्रेजेंटेशन के दौरान बुलेटप्रूफ कार के शीशे पर एक गेंद फेंकी गयी, जिससे उस कार का बुलेटप्रूफ शीशा ही टूट गया।  जबकि कंपनी का यह दावा था कि यह Milatry vehicle है और यह दूसरे बुलेटप्रूफ वाहनों से ज़्यादा मजबूत है।  जिसकी कीमत  50 लाख रुपये के करीब रखी गई थी।

इतनी असफलताओं के बीच इन्होने अभी तक हार नहीं मानी है और अपने लक्ष को पाने का प्रयास निरंतर जारी रखा है। 


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied