📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ता बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

On: October 1, 2023 5:40 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ता बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री आलमगीर आलम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी का जोरदार स्वागत कांग्रेस कार्यालय के परिसर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने माननीय मंत्री आलमगीर आलम एवं माननीय मंत्री बना गुप्ता को प्रोटोकॉल के तहत शाॅल प्रदान कर स्वागत किया साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह प्रदेश पदाधिकारी का स्वागत समारोह बड़े ही जोश के साथ किया गया, मंच पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ने माननीय मंत्री को अंगवस्त्र, पगड़ी एवं शॉल प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।

THE NEWS FRAME

सभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य अतिथि श्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिया कि हर स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें सभी पर्दा अधिकारी अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करें, बुथ, पंचायत, मंडल और प्रखंड स्तर पर संगठन को सशक्त एवं धारदार बनाएं, आगामी चुनाव इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसके लिए एक-एक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपना बहुमूल्य समय संगठन के लिए देना है। अब बहुत ही जल्द कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। अब कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर अपने नेता राहुल गांधी जी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के कार्य में जुट जाए। 

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हमारा पार्टी का रीढ है साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करते हुए, अपने गठबंधन के प्रत्याशी को हर हाल में जीतने के लिए कमर कस लें, कांग्रेस पार्टी देश में आ रही है, राहुल गांधी के नेतृत्व में जैसे ही हमारा देश आगे बढ़ेगा, बेरोजगारी समाप्त होगी, महंगाई पर लगाम लगेगी, कोई भी सरकारी उपक्रम अब बेचा नहीं जाएगा, देश के चुनिंदा उद्योगपति राष्ट्रीय संपत्ति को खरीद कर देश को कमजोर कर रहे हैं। उसे रोका जाएगा, माता बहनों को पूर्ण रक्षा दी जाएगी।

कार्यक्रम में सर्वश्री बृजेंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, राज किशोर यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, शशि सिन्हा, सुबोध सिंह सरदार, सफी अहमद खान, रियाज खान, गुरदीप सिंह, रामदास चौधरी, रजनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामलाल पासवान, अंसार खान,मनोज झा, संजय तिवारी, संजय यादव, अतुल गुप्ता, ऊषा यादव, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, नलिनी सिन्हा, ज्योति मिश्र, रीता शर्मा, प्रभजोत सिंह, सचिन कुमार सिंह, सन्नी सिंह, सगीर, आशीष ठाकुर, राजकिशोर प्रसाद, इंदुभुषण यादव, रंजीत सिंह, रंजीत झा, रानी राव, सीमा महंती, सैलेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, उदय कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, अजहर खान, संध्या दास, निखिल तिवारी, बलजीत सिंह, कुमार गौरव ने बढ़ चढ़कर स्वागत चिया। 

विशिष्ट अतिथिगण में अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, राकेश तिवारी, परविंदर सिंह, सामंता कुमार, के के शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान, अमरजीत नाथ मिश्र को मंच पर स्थान देकर सम्मानित किया गया। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment