मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उपायुक्त ने राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 10, 2025 11:26 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 06 10 At 18.07.04 D419f0ad
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

चाईबासा( जय कुमार) : राज्य सरकार द्वारा 10 जून 2025 से 26 जून 2025 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान की शुरुआत आज जोरदार तरीके से की गई। समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में पांच जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

A 2

ये सभी जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। अभियान का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को इस विनाशकारी आदत से दूर रखना है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा, “नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के सपनों और भविष्य को भी नष्ट कर देता है। इससे पीड़ित व्यक्तियों में कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार प्रयास कर रहा है।”

Read More : सत्यप्रभा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, प्रशासन की मौजूदगी में परिजनों की सहमति के बाद हुआ पोस्टमार्टम

कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, सभी डीएफओ, अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, गोपनीय प्रभारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह अभियान जिले भर में जन-जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे समाज में नशा उन्मूलन को लेकर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied