📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूजा के उपरांत विसर्जन योग्य सामग्री को संग्रहित करने में जुटी शिव शक्ति महिला समूह की महिलाएं

On: February 16, 2024 4:06 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर: परम पूज्य गुरुदेव पंडित प्रदीप मिश्रा जी सिहोर वाले के मार्गदर्शन में शिव शक्ति महिला समूह सोनारी की महिलाएं निर्माल्य विसर्जन रथ निकालकर पूजा के उपरांत विसर्जित वस्तुएं संग्रहित करती हैं, ताकि उन्हें इधर-उधर न फेंका जाए।


---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपकार संघ का सहयोग:


महिला समूह द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को उपकार संघ, बुधराम मोहल्ला सोनारी के सहयोग से उक्त रथ निकाला जाता है।


उद्देश्य:


इस कार्य का मुख्य उद्देश्य पवित्र नदियों के जल को प्रदूषित होने से बचाना और उन्हें स्वच्छ रखना है।


विसर्जन प्रक्रिया:


लोगों के घर में पूजा करने के उपरांत विसर्जन योग्य फूल, पत्ता आदि को सीधे नदी या तालाब में नहीं फेंका जाता है। इन वस्तुओं को नदी या तालाब के किनारे गड्डा खोदकर वहीं विसर्जित कर दिया जाता है, ताकि कहीं भी गंदगी न फैल सके।


शिव शक्ति महिला समूह की सदस्य:


पुनम देवी, सरोज देवी, कविता सिन्हा, मोनिका सिन्हा, ऊषा देवी, सबिता देवी, सजनी देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, कंचन देवी, बंसन्ती देवी, ज्योति सिंह, संगीता, नीरा देवी, सोनी देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, ऊषा यादव, सुप्रिया देवी आदि महिलाएं इस नेक कार्य में अहम भूमिका निभा रही हैं।


यह पहल एक महत्वपूर्ण उदाहरण है कि कैसे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मिलकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment