📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

दोस्तों ने मिलकर किया 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप: 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

On: June 13, 2024 9:59 PM
Follow Us:
दोस्तों ने मिलकर किया 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप: 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप

क्राइम डायरी: झारखंड में फिर एक बार नाबालिक लड़की को दोस्तों ने बनाया हवश का शिकार। धनसार थाना अंतर्गत बॉयफ्रेंड ने अपनी 14 वर्ष नाबालिग प्रेमिका को अकेले बुलाया कर दिया गैंगरेप, जिसमें कथित रूप से तकरीबन आधा दर्जन युवक शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो दिनों तक लड़की को एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक धनसार थाने में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय के मुताबिक, आरोपियों ने न सिर्फ लड़की के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उनमें से एक ने मोबाइल फोन पर वारदात का वीडियो भी बना लिया। अपराध स्थल से बरामद मोबाइल से इसकी जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें :  Crime Diary: Murder of 18-year-old daughter, father confesses crime 18 वर्षीय बेटी की हत्या, पिता ने कबूला जुर्म ।

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसके प्रेमी ने रविवार की शाम उसे अकेले अपने घर बुलाया और अपनी हवश मिटाने के साथ ही अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। इस काण्ड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगली शाम उसके प्रेमी ने पांच अन्य दोस्तों को बुलाया और सबने मिलकर उस घर के पीछे झाड़ी में लेजाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने मदद की गुहार लगाई जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पांचों लड़के भाग चुके थे। उन्होंने कहा, ‘जब हमने लड़की के प्रेमी के घर पर छापा मारा तो हमें वहां कोई नहीं मिला। हम पीड़िता के परिवार का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’ पांडे ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर पीड़िता को आश्रय गृह भेज दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment