📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नही रहे 1971 के युद्धवीर हवलदार आर एन स्वाई…सेना एवं गौरव सेनानियों ने दी अंतिम विदाई…

On: November 7, 2023 3:31 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1971 युद्ध के नायक रहे हवलदार रविंद्र नाथ स्वाई जो मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर में रहते थे। लम्बी बीमारी के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में बीती रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में केवल एक बेटी और माता जी है। जबकि बेटा का कुछ साल पहले निधन हो गया था। 

THE NEWS FRAME
फ़ाइल फोटो : हवलदार रविंद्र नाथ स्वाई

खबर मिलते ही यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विसमैन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर इसकी जानकारी दी एवं पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर लाने एवं अंतिम सैनिक सम्मान यात्रा में तिरंगा ध्वज के साथ शामिल हुए। 

THE NEWS FRAME

वीर के शव वाहन के आगे मानगो एवं सितारामडेरा थाना का पुलिस पीसीआर सैनिक सम्मान यात्रा की अगुवाई की। सोनारी स्थित आर्मी कैंप के प्रतिनिधियों ने अपने कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में रिथ चढ़ाया एवं सलामी दी। जबकि जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में वेटरन सुशील कुमार सिंह एवं वेटरन रमेश प्रसाद शर्मा ने तीनों सेना से सेवानिवृत जांबाज पुर्व सैनिकों की उपस्थिति में रिथ चढ़ाया एवं सलामी दी। युद्धवीर को तिरंगा ध्वज का सम्मान दिया गया। जिसे अंतिम संस्कार से पूर्व उनकी बेटी को सौंपा गया। 

THE NEWS FRAME

इस सैनिक सम्मान यात्रा में कोशिश संस्था के संस्थापक श्री शिवशंकर सिंह के तरफ से मोक्ष वाहन निःशुल्क प्रदान किया गया। इस सम्मान यात्रा में मुख्य रूप से रमेश प्रसाद शर्मा, रामजीत प्रसाद, मनोज ठाकुर, सतनाम सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी, विद्यानंद गिरी, विजेंद्र सिंह, गोविंद राय, उपेंद्र प्रसाद सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी के साथ – साथ मानगो नगर वासी शामिल हुए। 

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment