📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नई शिक्षा पद्धति (NEP) के पाठ्यक्रम के अनुसार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन।

On: October 21, 2024 11:00 PM
Follow Us:

जमशेदपुर:  महिला विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान एवं श्री सत्य साइन ट्रस्ट, झारखंड के सहयोग से विश्वविद्यालय के सेमेस्टर 5 की छात्राओं को नई शिक्षा पद्धति (NEP) के पाठ्यक्रम के अनुसार इंटर्नशिप इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने अपने स्वागत संदेश में सत्य साई सेवा संगठन के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए (NEP) के अनुसार इंटर्नशिप कार्यक्रम की जानकारी दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में अपने संदेश में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो डॉ०अंजिला गुप्ता ने श्री सत्य साई ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए, छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए इंटर्नशिप के अंतर्गत टेलरिंग प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कैमरा कार्यशाला का सफल आयोजन

कार्यक्रम में श्री सत्य साई सेवा संगठन, झारखंड के राज्य अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार झा जी श्री सत्य साई सेवा संगठन के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए बताया कि यह संगठन एक आध्यात्मिक संगठन है जो श्री सत्य साई बाबा के संदेशों “मानव सेवा ही सर्वोपरि है”, “सबसे प्रेम करो सबकी सेवा करो” पर विश्वास करता हैl उन्होंने संगठन के कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी। इसके बाद ट्रस्ट के संयोजक श्री ए सुभद्रा राव ने संगठन की अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी। संगठन के कौशल विकास कार्यक्रम के राज्य इंचार्ज नें टेलरिंग प्रशिक्षण के संपूर्ण कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित NEP कोऑर्डिनेटर डॉ सुधीर कुमार साहु जी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए पूरे लगन के साथ ट्रेनिंग प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवादज्ञापन गृह विज्ञान विभाग की शिक्षण का डॉ॰ डी॰ पुष्पलता ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ अनीता शुक्ला, डॉ अमृता, डॉ रिजवाना परवीन, डॉ परिणीता, डॉ जया, प्रीति, अनुपमा उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री सत्य साई सेवा संगठन, झारखंड की ओर से अन्नपूर्णा झा, सुजाता, लता, प्रभा, सुनीता, महेश, सुधा, राधा, श्री आशीष कुंडू, बीटी कुमार एवं सूरज कुमार शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment