मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

“द कश्मीर फाइल्स” (the kashmir files) से डरी सिनेमाघर। शहर में नहीं लग रहे हैं एक भी बैनर – पोस्टर।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 14, 2022 2:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 14 मार्च 2022

A 2

भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार और मंडल के सभी कार्यकर्ता शहर के जाने माने थियेटर आइलेक्स (Eylex) में फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” (the kashmir files) देखने आए थे। जहां पर उन्होंने पाया कि इस फिल्म का एक भी पोस्टर – बैनर थियेटर के बाहर नही लगा हुआ है।

बता दें कि कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार और नृशंस हत्याकांड को जीवंत करती फिल्म है – ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) यह फिल्म जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के एनएच 33 में स्थित थियेटर आइलेक्स (Eylex) में लगा है जिसे देखने 13 मार्च को संध्या 5 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार अपने सभी युवा कार्यकर्ता के साथ आये हुए थे। जहां पर उन्होंने पाया कि इस फिल्म का एक भी पोस्टर – बैनर थियेटर के बाहर नही लगा हुआ है और अंदर की तरफ जो एक पोस्टर लगा हुआ भी था उसे थियेटर का एक कर्मी हटाने में लगा हुआ था।

इससे तो यह जाहिर होता है कि एक पंथ अत्याचार करता रहे और दूसरा पंथ उस अत्याचार को सहते भी रहे और दुनियाँ से छुपाते भी रहे।

THE NEWS FRAME

आपको बता दें जब राहुल कुमार ने उस कर्मी से बैनर – पोस्टर नही लगा होने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस सम्बंध में राहुल कुमार ने बताया कि यह गुपचुप तरीक़े से सच्चाई छुपाने का काम किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज इसका विरोध किया जाएगा और फ़िल्म का बैनर – पोस्टर थियेटर में भाजमो उलीडीह युवा मंडल के द्वारा लगाया जाएगा।
THE NEWS FRAME

आखिर वह कौन सा डर है जिसे भारत की आम जनता आज भी डर रही है? भारत का सिनेमाघर एक सच्चाई को दिखाने से हिचकिचा रहा है?

इस डर को दूर करते हुए भारत के युवा अब एक जुट हो रहे हैं। क्योंकि बदलाव युवाओं के कंधे पर है। फिल्म देखने युवा कार्यकर्ताओं में विवेक सिंह, पंकज शर्मा, आकाश, जयंत, कृष्णा और अन्य सभी युवा साथी थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied