मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

दूरदर्शन टी20 विश्व कप मैचों का प्रसारण करेगा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 3, 2024 9:09 PM
Follow Us:
दूरदर्शन टी20 विश्व कप मैचों का प्रसारण करेगा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सचिव श्री संजय जाजू और प्रसार भारती के चेयरमैन श्री नवनीत कुमार सहगल ने टी20 विश्व कप के लिए विशेष गाना और प्रोमो लॉन्च किया

दूरदर्शन पेरिस ओलंपिक खेल 2024 और विंबलडन 2024 सहित प्रमुख वैश्विक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रसारण करेगा

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली: प्रसार भारती ने आज घोषणा की है कि वह वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप का प्रसारण 2 जून से डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर करेगा। इस अवसर पर प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी ने कहा कि दूरदर्शन टी-20 विश्व कप के उच्च स्तरीय कवरेज के बाद कई प्रमुख वैश्विक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रसारण करेगा। इनमें पेरिस ओलंपिक खेल 2024, पेरिस पैरालंपिक खेल 2024, भारत बनाम जिम्बाब्वे और भारत बनाम श्रीलंका के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला, फ्रेंच ओपन 2024 और विंबलडन 2024 के महिला और पुरुष फाइनल शामिल हैं।

मीडिया बातचीत के दौरान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू ने प्रसार भारती के चेयरमैन श्री नवनीत कुमार सहगल, प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी और दूरदर्शन की महानिदेशक सुश्री कंचन प्रसाद के साथ मिलकर टी-20 विश्व कप के लिए श्री सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया विशेष गीत ‘जज्बा’ लॉन्च किया। इस मौके पर प्रसिद्ध स्टोरी टेलर श्री नीलेश मिश्रा की आवाज में कहे गए भव्य टी-20 इवेंट का प्रोमो भी लॉन्च किया गया।

दूरदर्शन ने एनबीए और पीजीटीए जैसी अग्रणी वैश्विक खेल संस्थाओं के साथ समझौता किया है ताकि डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उनके मैच प्रसारित किए जा सकें। प्रसार भारती विभिन्न खेल लीग और स्पर्धाओं को दिखाने के लिए कई खेल संस्थाओं और एजेंसियों के साथ बातचीत के अग्रिम चरणों में है।

श्री गौरव द्विवेदी ने आगामी मंगलवार को होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों के बारे में भी जानकारी दी।

पिछले वर्ष के दौरान, डीडी स्पोर्ट्स ने कई प्रमुख खेल आयोजनों का प्रसारण किया, जिनमें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया पैरा गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स शामिल थे। दूरदर्शन ने इन आयोजनों की फीड देश के प्रमुख निजी चैनलों जैसे स्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा और सोनी नेटवर्क के साथ साझा की थी।

दूरदर्शन ने चीन में हांग्जो एशियाई खेलों के क्रिकेट मैचों का विश्व फीड भी तैयार किया, जिसका प्रसारण एशिया के कई देशों में किया गया। अगस्त 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए दूरदर्शन ने अंग्रेजी, हिंदी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया था।

प्रसार भारती ने कहा कि आगामी टी20 विश्व कप से शुरुआत करते हुए, दूरदर्शन नेटवर्क अपने डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर खेल प्रसारण के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।

डीडी स्पोर्ट्स देखिए
टाटा स्काई चैनल संख्या 453सन डायरेक्ट चैनल संख्या 510हैथवे चैनल संख्या 189

 

डेन चैनल संख्या 425
एयरटेल डिजिटिल टीवी चैनल संख्या 298डी2एच चैनल संख्या 435फ्री डिश चैनल संख्या 79डिश टीवी चैनल संख्या 435

 

 

सोशल मीडिया पर डीडी स्पोर्ट्स को फॉलो कीजिए
ट्विटर- @ddsportschannelफेसबुक- Doordarshansportsइंस्टाग्राम- doordarshansports

 

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment