📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर का होगा पुनर्निर्माण – जोगींद्र सिंह जोगी

On: November 20, 2021 11:15 AM
Follow Us:

Jamshedpur : शनिवार 20 नवम्बर, 2021

लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर, कालीमाटी रोड, साकची का पुनर्निर्माण शास्त्रोक्त विधि विधान से चलेगा। इसके लिये मंदिर वास्तु विशेषज्ञों का परामर्श प्राप्त किया जा रहा है। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

मंदिर समिति के अध्यक्ष जोगींद्र सिंह जोगी ने बताया कि मंदिर के वर्तमान ढाँचा की मज़बूती की जाँच मान्यता प्राप्त कुशल भवन निर्माण अभियंताओं की टीम से कराने के बाद इसका आवश्यक सुदृढ़ीकरण होगा और इसमें ढाँचागत वांछित परिवर्तन किया जायेगा। साथ ही भूखंड के जिस भू-भाग पर मंदिर का ढाँचा अवस्थित है उसका नियमितीकरण प्रशासन से कराया जायेगा।

मंदिर का गृह गर्भ जिस भूखंड पर अवस्थित होगा उसका शास्त्रोक्त शुद्धिकरण करने के उपरांत ही वहाँ बजरंगबली की आशीर्वाद मुद्रा वाली सौम्य प्रतिमा की स्थापना होगी।

मंदिर निर्माण समिति ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मंदिर के मुख्य संरक्षक बनने हेतु अनुरोध किया है। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद उनकी सहमति से साक्ची क्षेत्रों प्रमुख व्यक्तियों का एक संरक्षक मंडल गठित होगा जिसके निदेशन में मंदिर निर्मांण का कार्य होगा, मंदिर के संचालन की रूपरेखा तैयार की जायेगी और आगे मंदिर के संचालन की व्यवस्था क़ायम की जायेगी। 

साथ ही मंदिर के धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व  का निर्धारण किया जायेगा। इतना निश्चित है कि यह मंदिर आध्यात्मिक व्यक्तित्व निर्माण का केन्द्र बनेगा और व्यापक हिन्दू समाज की पूजा विधि विधान के ज्ञान से परिपूर्ण पुरोहित समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment