मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

तीन अगस्त से शुरू होने वाले हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज किया अनावरण।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: July 17, 2023 6:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

रांची  |  झारखण्ड 

Netaji 3

मुख्य बिंदु :

 ◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का किया अनावरण 

◆  मुख्यमंत्री ने मौके पर “पास द बॉल ट्रॉफी टूर”  अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं 

 ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी का देशभर में भ्रमण कराए जाने से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों का बढ़ेगा उत्साह 

◆ चेन्नई की मेजबानी में 3 से 12 अगस्त तक एशियन हॉकी ट्रॉफी चैंपियनशिप का होगा आयोजन

=======================

 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तीन अगस्त से शुरू होने वाले हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आज अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने “पास द बॉल ट्रॉफी टूर”  अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त कि इस चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम  बेहतर और शानदार खेल का प्रदर्शन करेगी।

 चैंपियनशिप के प्रति उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है। इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा। इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा।

THE NEWS FRAME

 झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है।  खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव -गांव में हॉकी बसती है। यहां  के बच्चे- बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर “मैजिक” शुरू हो जाती है। ऐसा लगता कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।  यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

 भारत पहली बार कर रहा मेजबानी 

ज्ञात हो कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही है । ज्ञात हो कि भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत  ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में  खिताब जीता था।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, झारखंड के खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के सीईओ श्री रजनीश कुमार मौजूद थे।

Netaji 4

और पढ़ें

MALKHAN SINGH

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

DD

डबल डाउन क्लब चाकूबाजी मामले में बढ़ा तनाव, घायलों की हालत गंभीर, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rmadayog

स्वर्गीय ईरा पाल की पुण्यतिथि पर आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर

IMG 20260628 112033

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद, सोमवार तक लगेगा नया 200 केवी ट्रांसफार्मर

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied