📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक का कटा पैर, स्थिति गंभीर

On: December 24, 2024 9:41 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार ) : हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग चक्रधरपुर रेल मंडल में बीती रात करीब 2:30 बजे ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक का पैर कट गया। जिससे युवक की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद घायल युवक का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात ढ़ाई बजे मालदा निवासी 25 वर्षीय स्माइल शेख मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन में सवार होकर मुंबई जा रहा था। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल में युवक ट्रेन से गिर गया।

ट्रेन से गिरने के कारण युवक का दायां पैर कट गया। साथ ही चेहरे और सर में भी गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद आनन-फानन में घायल युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन युवक का कोई परिजन नहीं होने के कारण युवक दर्द में ही अनुमंडल अस्पताल में कहराता नजर आ रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घायल युवक से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों से वार्ता हो गई है और घटना के बारे में सूचना दे दिया गया है। जल्द ही परिजन चक्रधरपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें : अंडरपास निर्माण कार्य का निरक्षण करने पहुंचे विधायक सुखराम उरांव का उर्दू स्कूल के बच्चों ने किया स्वागत

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment