मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को द्वारा जाएगी बिजली। विधायक सरयू राय ने बिरसानगर क्षेत्र में भी जुस्को बिजली उपलब्ध कराने का दिया प्रस्ताव। निर्मलनगर, चंडीनगर, छायानगर में जुस्को बिजली के लिए सब-स्टेशन का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ। बागुननगर क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने जुस्को से बिजली कनेक्शन के लिए किया आवेदन जमा, शीघ्र मिलेगी बिजली कनेक्शन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 5, 2023 5:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

A 2

टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक आज बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय में विद्युत महाप्रबंधक श्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक मे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को बिजली हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए सभी आवश्यक सामग्री (सीटीएसएस) जुस्को द्वारा खरीद लिया गया है। सिर्फ सब स्टेशन स्थल के लिए अपर आयुक्त और सड़क में केबुल बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। बैठक के दौरान ही विधायक श्री राय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र यथाशीघ्र निर्गत करने के लिए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से बात की। 

बैठक में जुस्को के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर के लिए सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। विधायक श्री राय ने अधिकारियों से उक्त सब स्टेशन निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नया सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है, पावर भी चार्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के निवासियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए फाॅर्म वितरण किया जा रहा है। अभी तक 200 लोगों ने फार्म जमा भी कर दिया है जिन्हें जुस्को द्वारा शीघ्र बिजली देने के लिए एलटी नेटवर्क डेवलप किया जा रहा है। विधायक श्री राय ने बागुननगर के ‘डी’ ब्लाॅक को भी बिजली देने की बात कही।

विधायक श्री राय ने जुस्को के अधिकारियों को बिरसानगर क्षेत्र में जुस्को बिजली देने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। जुस्को के अधिकारियों ने बिरसानगर क्षेत्र में जल्द ही जुस्को बिजली की संभवना का सर्वे कराने की बात कही। बारीडीह बस्ती, शक्तिनगर, शांतिनगर, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, रामाधीन बगान, गायत्रीनगर को भी जुस्को की बिजली देने के लिए सर्वे का कार्य जारी है। बारीडीह बस्ती में जुस्को बिजली हेतु सबस्टेशन स्थल का भी सर्वे किया जा रहा है। 

विधायक श्री राय ने गोलमुरी के केबुल टाऊन और केबुल बस्ती के प्रत्येक घरों को अलग-अलग बिजली प्रदान करने की प्रगति की जानकारी माँगी। जिसपर जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि केबुल टाऊन, डीएस फ्लैट क्षेत्र में अलग-अलग बिजली देने के लिए इनकैब के रेज्युलेशन प्रोफेशनल को पत्राचार किया गया था। मामला एनसीएलटी में होने के कारण अभीतक एनओसी प्राप्त नहीं हुआ है। जिसपर विधायक श्री राय ने इनकैब को पुनर्विचार के लिए पुनः वार्ता करने के लिए कहा अन्यथा न्यायालय के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बात कही। 

विधायक श्री राय के प्रयास पर पूर्वी विधानसभा के 20 हाईमास्ट लाइटों में जुस्को से विद्युत आपूर्ति का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जेबीवीएनएल की बिजली कटने पर अंधेरा छा जाने की परेशानी से लोगों को मुक्ति मिल गयी है। 

बैठक में श्री राय ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में जो काई भी जुस्को की बिजली प्राप्त करने के लिए आवेदन करता है तो उसे बिजली दी जाय। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधा बहाल की जाय। विगत कुछ समय से जुस्को से बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को जेएनएसी का आॅक्युपेंसी प्रमाण पत्र जमा करने की बात जुस्को से कही जा रही है। इसपर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री राय ने उपभोक्ताओं के हित में उचित कदम उठाने की बात जुस्को के अधिकारियों को कहा। साथ ही जमशेदपुर अक्षेस से बातकर इसका यथायोग्य समाधान निकालने की बात कही। 

ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने जुस्को द्वारा लीज क्षेत्र के नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देने में मनमानी करने का मामला विधानसभा में उठाया था। जिसके उपरांत जुस्को क्षेत्र के सभी नागरिकों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया ताकि इसकी जांचकर लीज क्षेत्र के सभी निवासियों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके। 

बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह के साथ ही अन्य पदाधिकारीगण मौजुद थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied