मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 9, 2024 9:19 PM
Follow Us:
मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का स्थापना दिवस समारोह संपन्न
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर 09 सितंबर 2024: मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने आज अपने स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। 15 साल पहले जो छोटा सा बीज शिक्षा के क्षेत्र में रोपा गया था, वह आज एक विशाल वृक्ष बनकर समाज को समर्पित है। “सब शिक्षित, सब आत्मनिर्भर” के मूलमंत्र के साथ मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मुरली पारा-मेडिकल रिसर्च कॉलेज द्वारा डी.एम.एल.टी., ओ.टी., ड्रेसेस, बी.फार्मा, ए.एन.एम. सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को शिक्षित और प्रशिक्षित करने की जानकारी दी गई। साथ ही, मुरली पब्लिक स्कूल के अंतर्गत प्री-नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। संस्थान का उद्देश्य समाज के गरीब से गरीब तबके को शिक्षित करना और उनमें कौशल एवं तकनीकी विकास करना है। न्यूनतम शुल्क, आवासीय सुविधा और अनुभवी शिक्षकों के साथ यह संस्थान अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : यूपी में पुलिस का एनकाउंटर रिकॉर्ड: हर 13वें दिन एक एनकाउंटर, 207 अपराधी ढेर.  

समारोह की शुरुआत आदरणीय प्रिंसिपल डॉ. नूतन रानी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उन्होंने मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की उपलब्धियों और लक्ष्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. पार्थो डे और डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में पारा-मेडिकल के क्षेत्र में मौजूद असीम संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र भविष्य में उन्नति के अनेक रास्ते खोलता है।

इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उनकी कला और उत्साह की झलक साफ दिखाई दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती प्रियंका तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों, छात्रों और शिक्षकों को उनके सहयोग और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार अवसर साबित हुआ।

THE NEWS FRAME

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment