मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला दूरसंचार समिति की बैठक

On: February 13, 2025 7:50 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित हुई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में समन्वयक पदाधिकारी द्वारा कुल 24 मामले विचार हेतु प्रस्तुत किए गए। समिति द्वारा सर्वसम्मति से विचार के उपरांत एक अनापति को स्वीकृत किया गया तथा बिहार / झारखंड सरकार की भूमि पर बिना पूर्व अनुमति के मोबाइल टावर अधिष्ठापन का आवेदन किए जाने के कारण कुल आठ आवेदन को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

Read More : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक, वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण के दिए निर्देश

---Advertisement---
Netaji Advertisement

साथ ही पांच मामलों में संबंधित अंचल अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगे जाने का निर्णय लिया गया । शेष 10 आवेदनों में त्रुटि पाए जाने के कारण संबंधित सेवा प्रदायी कंपनी को त्रुटि निराकरण हेतु आवेदन को वापस करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, सिविल सर्जन, बीएसएनल एवं अन्य सेवा प्रदायी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंचल कार्यालय के प्रतिनिधि तथा नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित थेl

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment