📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान जारी, संग्रह किए गए सैंपल

On: October 28, 2024 9:19 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में मिस्टी महल, गोलमुरी से मिल्क केक और गोकुल स्वीट्स शॉप, प्लाजा मार्केट, टेल्को से दानेदार स्वीट्स का नमूना संग्रहण किया गया जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा जाएगा।

जांच प्रतिवेदन में यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी मिठाई दुकान संचालकों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से सिर में हेयर नेट या टोपी या एप्रन लगाकर ही खाद्य सामग्री बिक्री करने का निर्देश दिया गया तथा दुकान के मुख्य एंट्रेंस में एफएसएसएआई का फूड लाइसेंस डिस्प्ले करने की सलाह दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण को लेकर चलाया जा रहा जांच अभियान, 5 थाना क्षेत्रों से 5 वाहन जप्त

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment