📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

On: August 9, 2024 8:56 PM
Follow Us:
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में अबतक के प्रगति की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आहूत इस बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नगर निकायों के पदाधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ व अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी जुड़े।

बैठक में सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि आंगनबाडी सेविका के माध्यम से फॉर्म संग्रह करायें। ऑफलाइन फॉर्म के लिए लाभार्थी को मैनुअल पावती दी जाएगी। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पेंशन स्वीकृति पदाधिकारी को वीएलई और अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों से ऑनलाइन प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया। मैनुअल फॉर्म की ऑनलाइन इंट्री के बाद पावती संख्या प्राप्त कर इसे आंगनवाड़ी सेविका के माध्यम से लाभुक को दिया जाना है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को पेंशन स्वीकृति पदाधिकारियों करने के साथ समन्वय का निर्देश दिया गया।

नगर निकायों के पदाधिकारीऔर बीडीओ को अपने क्षेत्रों में पेंशन स्वीकृति पदाधिकारी, सीडीपीओ और वीएलई और ऑपरेटरों को सभी सहायता प्रदान करने और दैनिक अनुश्रवण का निर्देश दिया गया। डीआरडीए निदेशक पूरी योजना में प्रगति की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त हुए लोगो का सम्मान शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह दे कर किया गया सम्मानित।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment