मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जनवरी 2022 में झारखंड में हुए भयावह बलात्कार। जिम्मेदार कौन?

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 10, 2022 6:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Crime Dairy : शुक्रवार 04 फरवरी, 2022

झारखंड में लगातार हो रहे आपराधिक मामलों की सँख्या वर्तमान सरकार और कानून व्यवस्था पर कई सवाल उत्पन्न करते हैं। घरेलू हिंसा तो छोड़िए अचानक से मन में उत्पन्न हुई कल्पना और शौक को मूर्त रूप देकर किया गया कुकृत्य भी बढ़ रहा है। इसके पीछे लचर कानून व्यवस्था भी एक कारण माना जा सकता है। राज्य में जनवरी 2022 की ही बात करें तो कई दर्दनाक हादसे हुए हैं। उन हादसों में हत्या और बलात्कार के मामले सबसे अधिक पाए गए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले जो राज्य को सर्मसार करते हैं –

1. बॉयफ्रेंड ने बुलाकर किया सामूहिक बलात्कार।

जनवरी 27 को झारखंड के लोहरदगा जिले में समाज को सर्मसार करने वाली घटना घटी। जहां एक लड़की विवाह समारोह में गई हुई थी। उसके साथ उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्तों ने मिलकर कर दिया था गैंग रेप। पीड़ित लड़की परिजनों के साथ 27 जनवरी को लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के महिला थाना पहुंच कर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार पीड़िता विवाह समारोह में हिस्सा लेने आई हुई थी इसी बीच उसके बॉयफ्रेंड ने फोन पर बात कर उसे सुनसान जगह ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया। थोड़ी देर में ही वहां कुछ लड़के और आगये जिन्होंने मिलकर गैंग रेप किया।
इस घटना के कुछ दिन पहले ही जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अन्य नाबालिक युवती से भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसपर करवाई करते हुए अबतक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

2. 14 वर्षीय नाबालिक का 28 वर्षीय पड़ोसी ने किया बलात्कार

मामला पुर्वी सिंहभूम जिला के टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती का है, जहां 14 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहनेवाला 28 वर्षीय शादीशुदा युवक अमन गुप्ता चार माह से शारीरिक शोषण कर रहा था। घटना उस समय उजागर हुई जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गयी। 
परिवार वालों के अनुसार आरोपी ने चार माह पहले नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दरमियान पड़ोस का ही एक अन्य नाबालिग लड़के ने भी पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म किया।दोनों मिलकर पीड़िता को धमकी देते रहे और लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे।
मामला तब उजागर हुआ जब चार माह बाद पीड़िता के पेट में दर्द शुरू हुआ। जांच के लिए अस्पताल लाने पर परिवार वालों को इस बात की सच्चाई मालूम हुई की लड़की दो माह से गर्भवती है। कड़ाई से पुछताछ करने पर लड़की ने सारी बात बतायी।
इस मामले में शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी अमन गुप्ता जो डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा था कि आरोपी दो बच्चों का पिता है।

3. चकुलिया में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म।

मामले कि जानकारी 22 जनवरी को हुई।
घटना चकुलिया थाना अंतर्गत पुराना बाजार का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय 48 वर्षीय टिल्लू जहांगीर खान उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। जहांगीर खान ने पांच घंटे तक बच्ची को घर में कैद कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। नाबालिक को डरा-धमका कर उसने पांच घण्टे बाद छोड़ दिया। उसने धमकाया की यदि उसने घर में इसके बारे में किसी को बताया, तो वह उसके माता-पिता को जान से मार देगा।

बच्ची के घर पहुंचते ही उसकी माँ ने देखा कि लड़की के कपड़ों में खून लगा है। यह देख उसकी मां के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर बच्ची ने सहमते हुए सारी सच्चाई कह दी।

मामला पुलिस के पास गया और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के लिए सरकारी अस्पताल एमजीएम भेज दिया गया था।

4. शौच के लिए निकली महिला के साथ 14 जनवरी को हुआ गैंगरेप।

मामला देवघर के मधुपुर इलाके का है। जब महिला घर से शौच के लिए अपने साथ 6 वर्ष के एक बच्चे को लेकर गई हुई थी। इस दौरान दिलीप मंडल और जामुन मंडल नामक दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी में बताया गया था कि उन दुष्कर्मियों में से एक ने बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियार लगा दिया था और दूसरे ने महिला के सिर पर पिस्तौल सटा दिया था। भय का वातावरण दिखाने के बाद आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इस घटना का वीडियो भी बनाया।

इस दुर्घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने पति को दी। मामले कि जानकारी देवघर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को दी गई। 

5. पिता ने किया अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म।

गढ़वा ज‍िले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में यह घटना 13 जनवरी को घटी जब नाबालिक लड़की घर में अकेली थी और नशे में धुत पिता ने अपनी 17 वर्षीय मासूम बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद अपराधी पिता वहां से फरार हो गया।

रात भर लड़की उसी अवस्था में पड़ी रही और सुबह होने पर इसकी जानकारी अपने दादा-दादी और बड़ी माँ को दी। उसके बाद लड़की अपनी नानी के घर आई और पूरा घटनाक्रम अपनी माँ और मामा को दी। परिवार वालों ने मामले कि शिकायत  पुलिस को दी।
पीड़‍िता के मुताबिक उसकी माँ और पिता के बीच 11 जनवरी 2022 की रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पिता ने गुस्से में आकर मां की पिटाई कर डाली।  जिसके बाद माँ, मामा के साथ 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला राबर्टसगंज चली गई। 13 जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान प‍िता नशे में धुत होकर आया और उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह दबाकर दुष्कर्म करता रहा। वह छटपटाती रही लेकिन वह अपनी हवश मिटाता रहा। 

6. सहेली के घर से लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप।

यह मामला 18 जनवरी को लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र का है। 18 जनवरी की शाम नाबालिक अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। अपराधियों ने छेड़खानी करते हुए उसे रास्ते से दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद अपराधी फरार हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम नाबालिग पीड़िता अपनी सहेली के साथ घर किसी दूसरी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी। डर कर पीड़िता की सहेली भाग गई और गांव पहुंची। यहां गांव वालों को घटना के बारे में बताया। गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच कर लड़की को ढूंढने लगे। तबतक अपराधी युवक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। मामला थाना पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने 18 जनवरी को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों का नाम गुड्डू महतो, राजू उरांव और संजय उरांव है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment