📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

छात्र 20 तक इग्नू के पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकेंगे – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय।

On: September 17, 2024 10:02 PM
Follow Us:
ignou

शिक्षा : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एस मोहंती ने समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू में जुलाई 2024 शैक्षणिक सत्र में सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा (सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छोड़कर) में ऑनलाइन मोड और ओडीएल मोड दोनों में नामांकन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। नामांकन के लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शिक्षार्थी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं।

लिंक: https://ignouadmission.samarth.edu.in

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को स्नातक सामान्य, बीकॉम सामान्य और बीएससी सामान्य में निशुल्क नामांकन दिया जा रहा है। इग्नू में पहले से नामांकित शिक्षार्थियों के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 200/- रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। शिक्षार्थी निम्नलिखित लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in के माध्यम से पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की हुई शुरूआत, जिला कलेक्टर परिसर में जिला कलेक्टर ने “एक पेड़ मां के नाम” किया पौधारोपण।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment