मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ ने डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा का किया स्वागत

On: May 31, 2025 8:32 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित डीआईजी श्री अनुरंजन किस्पोट्टा से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और शुभकामनाएं दीं।

संघ के अध्यक्ष श्री संचू तिर्की ने डीआईजी के चाईबासा में पदस्थापन पर खुशी जताते हुए कहा कि समाज के कार्यक्रमों में प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है, जिसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। डीआईजी किस्पोट्टा ने भी समाज के प्रतिनिधियों से मिलकर प्रसन्नता जताई और कहा कि समाज और प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि एक स्वस्थ और विकासशील समाज का निर्माण हो सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त उपायुक्त महोदय से शिष्टाचार भेंट

संघ के मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा ने डीआईजी को समाज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उरांव समाज संघ के तहत खेल, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, रक्तदान और युवा समूह जैसे कई संगठन कार्य कर रहे हैं, जिनसे समाज के अन्य वर्गों को भी लाभ मिल रहा है।

डीआईजी किस्पोट्टा ने समाज की गतिविधियों की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में संचू तिर्की, अनिल लकड़ा, सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, लालू कुजूर, दिलीप बरहा, राजकमल लकड़ा, सुमित बरहा, गणेश कच्छप, सौरव मिंज, विक्रम खलखो, रोहित लकड़ा, बंदी कुजूर और किशन बरहा शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment