मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजमो बारीडिह मंडल के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह एवं भाजमो जिला पदाधिकारियों ने बारीडीह बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से मिलकर बाजार कि समस्याओं से अवगत हुए। विधायक सरयू राय के सौजन्य से बाजारों का समुचित विकास होगा- आकाश साह

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 28, 2021 12:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 28 दिसंबर, 2021

A 2

भाजमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में विधायक सरयू के प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह एवं भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित पदाधिकारियों ने बारीडीह बाजार का दौरा किया। इस दौरान बाजार अंतर्गत दुकानदारों से मिलकर बाजार की ज्वलंत समस्याओं की जानकारी हासिल की और सभी इलाकों की समस्याओं को सुचिबद्ध किया। बाजार में पार्किंग, शौचालय, नाला, सड़क, स्ट्रीट लाइट, हाईमासट लाईट, पेयजल, विद्युत सहित सभी प्रकार की समस्याओं के संबंध में स्थानीय दुकानदारों ने अवगत कराया। 

THE NEWS FRAME

जिसमे मुख्य रूप से बाजार स्थित शौचालयों की मरम्मतकिरण, रखरखाव, पानी की समस्या, महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था, बाजार के आस पास वाहनों के पार्किंग की प्रयाप्त व्यवस्था, कहीं कहीं नाला का गंदे पानी के निकासी की समस्या, मछली मार्केट में गंदगी के जम्मावड़ा एवं पेयजल कनेक्शन कटने की शिकायत, बाजार के बीच कई स्थानों पर हाईमासट लाईट की आवश्यकता, साफ सफाई, सभी दुकानदारों को एक समान जुसको की बिजली कनेक्शन साथ ही बाजार क्षेत्र में सैरात की जमीन पर स्थित सैकड़ो दुकानों को पक्का बनाने की अनुमती की मांग दुकानदारों ने की। 

THE NEWS FRAME

सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकानदारों ने बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग दोहराई। इस बाबत विधायक सरयू राय को प्रेषित सभी समास्याओं से संबंधित एक ज्ञापन बाजार समीती के सदस्यों ने विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह को सौंपा। आकाश शाह ने सभी समस्याओं को सचिबद्ध किया और दुकानदारों को आश्वस्त किया जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग एवं अधिकारियों को पत्रचार किया जाएगा और बाजार को विकसीत करने के लिए विधायक सरयू राय से मार्गदर्शन पर कर उचित और ठोस पहल की जाएगी। 

दुकानदारों ने भाजमो नेताओं का गर्मजोशी से बाजार में स्वागत किया और माला पहनाकर विधायक प्रतिनिधि एवं भाजमो पदाधिकारियों को जोरदार स्वागत सह अभिनंदन किया। भ्रमण अभियान के दौरान मुख्य रूप से बाजार समीती के अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, उपाध्यक्ष शेखर पाल, सचिव अशोक कुमार, सहसचिव प्रेम कुमार, भाजमो जिला उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, राजेश झा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विद्युत प्रतिनिधि पी विजय राव, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, बारिडीह मंडल उपाध्यक्ष मृतुंजेय पांडेय, पुतुल सिंह, गौतम धर, बलाकर सिंह , दीपक कुमार,अभय सिंह, महेश प्रसाद, मनमोहन लाल, नानत्तु, श्यामू लोहार, कमल किशोर, रंजीत, संजय, बुक्कू, असीम पाठक, राजेश झा, सुजीत झा सहित अन्य उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied