मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

निदेशक डीआरडीए ने की मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: February 3, 2023 5:47 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 03 फरवरी, 2023 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मनरेगा आयुक्त, झारखंड सरकार द्वारा मनरेगा योजनाओं की समीक्षा सभी जिलों के उप विकास आयुक्त के साथ की गई। उक्त आलोक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा ने वीसी के माध्यम से सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यकम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। निदेशक डीआरडीए ने मनरेगा योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत मानव दिवस सृजन करने का निर्देश मार्च माह के अंत तक सुनिश्चित करने की बात कही। प्रखंड धालभूमगढ़, पटमदा, पोटका, घाटशिला व गुड़ाबांदा में प्रति ग्राम 5 योजना विशेष रूप से  बड़ी योजनाओं को लेने का निर्देश दिया गया, साथ ही समय पर मजदूरी भुगतान का निर्देश दिया गया। 

समीक्षा में पाया गया कि धालभूमगढ़ प्रखंड में अब तक एक भी श्रमिक को 100 दिनों का रोजगार नहीं मिला है, अनिवार्य रूप से  एक सप्ताह के अंदर प्रगति कराने का निर्देश दिया गया। मनरेगा योजना अंतर्गत 2019-20 एवं पूर्व की योजनाओं को अनिवार्य रूप से माह फरवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उक्त योजनाओं में टीसीबी, फील्ड़ बंड एवं फार्म पॉन्ड की सभी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, सर्वाधिक लंबित योजनाएं प्रखंड पोटका में है। इसके अतिरिक्त प्रखंडों के पास मनरेगा योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि को विभाग को वापस करने का निर्देश दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 12 3

Chitrakoot गैंगरेप मामला नकली वनकर्मी बनकर छात्रा से दरिंदगी मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

TNF 2 2

रक्षक ही बना भक्षक? Gorakhpur में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या CCTV फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी हिरासत में

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

The News Frame 12 2

जेआरडी टाटा की जयंती पर टाटा स्टील ने आयोजित की इंटर ट्रेनिंग सेंटर वाटर पोलो चैंपियनशिप, 280 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!