मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

किड्स प्लैनेट प्ले एंड प्राइमरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने मनाया अर्थ डे (पृथ्वी दिवस)

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 22, 2022 12:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 22 अप्रैल, 2022

A 2

जवाहर नगर, मानगो में स्थित किड्स प्लैनेट प्ले एंड प्राइमरी स्कूल में आज अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) मनाया गया। आज के दिन स्कूल में ज्यादातर बच्चे हरे और नीले रंग के वस्त्र पहनकर आए। कई बच्चे अपने साथ स्कूल परिसर में लगाने के लिए पौधे साथ लेकर आए। ऐसा कर नन्हें बच्चों ने ग्रीन अर्थ का सन्देश दिया।

इस अवसर पर स्कूल संचालक श्री अजीत कुमार ने बताया कि साल 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं इसलिए  हमें पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त और वातावरण को हरा-भरा बनाए रखना चाहिए।
THE NEWS FRAME
वहीं प्रिंसिपल अर्चना कुमार ने बताया कि आज के दिन स्कूल परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जूनियर ग्रुप के बच्चों ने दिए गए चित्रों में रंग भरा और सीनियर ग्रुप के बच्चों ने अर्थ डे विषय पर चित्र बनाकर रंग भरे। अगले दिन स्कूल परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। यह एक प्रकार से बच्चों को सिख और बड़ों को सन्देश देना है की आने वाली यह पीढ़ी हमारे धरती को प्रदूषण मुक्त और जीवन को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक ने सभी टीचर्स और अभिभावकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied