मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गृहमंत्री अमित शाह ने यू पी के मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यों के बारे में लगातार ट्वीट किया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 2, 2021 4:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

उत्तर प्रदेश : सोमवार 2 अगस्त, 2021

भारत देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दिनांक 1 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने वर्तमान यू पी सरकार की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने इस क्रम में लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारें राज्य में केवल 10 मेडिकल कॉलेज छोड़कर गई थी।  लेकिन आज योगी जी ने मात्र 4 साल में 40 मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की है।

THE NEWS FRAME

मात्र चार वर्षों में योगी जी ने जो विकास करके दिखाया, वह सपा-बसपा ने अपनी 15 साल की सरकार में भी उसका आधा काम नहीं किया।

विकास को जमीन पर कैसे उतारा जाता है, यह योगी सरकार ने करके दिखाया है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडे – माफियां खुलेआम घूमते थे। लेकिन आज प्रदेश में कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता। यह एक बेहतर उपलब्धि है जिसे अमित शाह ने उजागर किया।

वहीं उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए कहा कि योगी सरकार ने 4 साल में उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति दिलाने और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि  योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफियाओं की ₹1,574 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। मिर्जापुर, चंदौली व सोनभद्र नक्सली जिले कहलाते थे लेकिन आज ये तीनों जिले नक्सलवाद के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। वहीं गत 4 वर्षों में प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में बहुत बड़ी कमी आई है।

गृहमंत्री अमित शाह उत्तरप्रदेश के विख्यात विंध्याचल मंदिर (मिर्जापुर) और बाबा विश्वनाथ (वाराणसी) के मंदिर में माथा टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पर उन्होंने ट्वीट किया कि ‘बाबा के दरबार में आने पर सदैव एक दिव्य अनुभूति होती है। आज पवित्र श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाबा सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें। हर हर महादेव।’

पहले की सरकारें 10 मेडिकल कॉलेज छोड़कर गई थी लेकिन योगी जी ने 4साल में 40 मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की है।

योगी जी ने 4 साल में जो विकास करके दिखाया, सपा-बसपा ने अपनी 15 साल की सरकार में उसका आधा भी नहीं किया।

विकास को जमीन पर कैसे उतारा जाता है, यह योगी सरकार ने करके दिखाया है। pic.twitter.com/M4K6QL0Ul9

— Amit Shah (@AmitShah) August 1, 2021

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडे-माफिया खुलेआम घूमते थे। लेकिन आज प्रदेश में कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता।

योगी सरकार ने 4 साल में उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति दिलाने और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम किया है। pic.twitter.com/Ckiy9qcJld

— Amit Shah (@AmitShah) August 1, 2021

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफियाओं की ₹1,574 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

मिर्जापुर, चंदौली व सोनभद्र नक्सली जिले कहलाते थे आज ये तीनों जिले नक्सलवाद के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं।

गत 4 वर्षों में प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में बहुत बड़ी कमी आई है। pic.twitter.com/PRjFPZM5tl

— Amit Shah (@AmitShah) August 1, 2021

बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने पर सदैव एक दिव्य अनुभूति होती है।

आज पवित्र श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बाबा सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें।
हर हर महादेव। pic.twitter.com/TR5TxDvWgs

— Amit Shah (@AmitShah) August 1, 2021

पढ़ें खास खबर– 

नेशनल और इंटरनेशनल फेस्टिवल अगस्त महीने में कौन सा त्योहार आप मना सकते हैं, जाने एक क्लिक में।

सक्रिय हुई झारखंड पुलिस, दो घटनाओं का किया पर्दाफाश, मात्र 3 दिन में ही आरोपियों को किया गिरफ्तार।

प्रेमचंद की रचनाएं व वर्तमान सामाजिक हालात – लोक सांस्कृतिक मंच।

क्या आप अबतक का कोरोना अपडेट जानते हैं? नहीं, तो एक नजर जरूर डाल लें। खतरा अभी टला नहीं हैं।


 

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment