मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी के 134वें जयन्ती मनाई।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: November 15, 2023 11:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

Netaji 3

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी के 134वें जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने नमन किया तथा नुक्कड सभा का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसका संचालन अमर मिश्रा ने किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश अँग्रेजों का गुलाम था, जिससे मुक्त करने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हजारों प्रकार की यातनाओं को झेला, हजारों शहीद हुए, महात्मा गाँधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई, इस दौरान पं जवाहर लाल नेहरू ने भी आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अंग्रेजों की यातनाएं सहा, जेल के सलाखों में रहे, अंततः भारत आजाद हुआ, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू बने, इन्होने अपने उपर बिडा उठाते हुए, शिक्षा को फैलाने के लिए योजनाबद्ध तरह से कार्य किया, आईआईएम बनाया, मैनेजमेंट की पढ़ाई की स्थापना किया, मेडिकल कॉलेज का स्थापना किया, नेशनल मेटलर्जीकल लेबोरेटरी, योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तीन पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ किया, कृषि का नया आयाम स्थापित किया, नया औधोगिक नीति लाया, बोकारो स्टील प्लांट, राऊलकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं भीलाई स्टील प्लांट लगाया, इसरो का स्थापना किया, रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, कृषि संयंत्र के अलावे आधुनिक भारत के निर्माता रहे।

नुक्कड सभा के माध्यम से मैं कुछ बातों को रख रहा हूँ, वर्तमान प्रधानमंत्री और भाजपा दल के नेता ये कहते है कि नेहरू जी ने क्या किया, तो आप मैं बताता हूँ कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत काम किया, प्रधानमंत्री जी और उनके दल के लोग अःकदम अनपढ़ों के तरह बात और वर्ताव करते है, इतना ही नही सभी नौजवानों को गलत गलत बात बता कर गुमराह करते है, यहाँ तक की हमारे महापुरुषों को गाली तथा अभद्र बात बोलने तथा लिखने के लिए कहते है, हमें हमारे बुजुर्ग दादा-दादी ने देश के स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों को मान, प्रतिष्ठा, इज्जत, सम्मान देना सिखाया है।

परन्तु भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओं को संस्कार विहिन बातों को सिखा रही है। ये सभी बातें चौक चौराहों, सोशल मिडिया में देखने को मिल जाएगा।

आज मोदी जी को दस वर्ष शासन करते हो गया आम जनता को क्या दिये, नौजवानों को भयंकर बेरोजगारी, सरकारी उपक्रम को बेचा जा रहा है, 450 रू का गैस 942 रू हो गया, दाल, तेल आटा, चावल का मुल्य बढ़ गया, दुध पर जीएसटी लगाया, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, मणिपुर में माता बहनों को निर्वस्त्र कर अमर्यादित कार्य किया गया, पहलवान खिलाड़ी के साथ उनके सांसद ने अनैतिक कार्य किया, 16 करोड का सड़क का प्राक्कलन 250 करोड प्रति कि मी बना कर राजस्व लुट लिया गया, रेल, एयरपोर्ट को निजीकरण किया जा रहा यह गलत है। 

इन्हीं सब बातों को रखने आया हूँ। आप सभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े। 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, अतुल गुप्ता, अमर कुमार मिश्र, अशोक सिंह, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मो सलीम, संजय यादव ,रानी राव, रीता शर्मा संगठक सेवादल महिला विंग, प्रवीन महानन्द, अरूण बारिक, निखिल तिवारी, अमृतपाल सिंह, अमित पाण्डेय, संध्या दास इत्यादी नेताओं ने सम्बोधित किया। अन्त में राष्ट्र गीत गाकर सभा के समाप्ती हुई। उपरोक्त विज्ञप्ति संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने जारी कर बताया।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied