मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा दुनिया भर के दिग्गजों का जुटान, द पीओएमएस इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत होंगे 160 से अधिक पेपर

On: November 9, 2023 5:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस साल पीओएमएस इंडिया चैप्टर कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा. चार से छह दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत के अलावा यूएसए, यूके, चाईना, कोलंबिया व कनाडा के करीब 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के लगभग सभी आइआइटी, आइआइएम, आइएसबी के साथ ही सभी बिजनेस स्कूल के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस दौरान सतत विकास के लिए भविष्य में होने वाली परिकल्पना की थीम पर सभी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. 

इस दौरान करीब 160 पेपर प्रस्तुत की जायेगी. इस क्षेत्र में विद्वानों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ही इनोवेशन के माध्यम वैश्विक स्तर पर कैसे बड़े साकारात्समक बदलाव किये जा सकते हैं, इस पर मुख्य रूप से मंथन होगा. बताया गया कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर एक मंच के रूप में कार्य करता है, 

जिसमें – 

शिक्षाविद, शोधकर्ता और व्यवसायी उत्पादन और संचालन में अंतर्दृष्टि और रणनीतियों का आदान-प्रदान करते हैं. इस बार कार्बन तटस्थता प्राप्त करने, सप्लाई चेन मैनेजमेंट में ईएसजी को बढ़ाने, सप्लाई चेन मैनेजमेंट में होने वाली क्राइसिस से निबटने के उपाय के साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से विभिन्न समस्याओं के समाधान से निबटने के तरीके पर भी चर्चा की जायेगी. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ना सिर्फ सप्लाई चैन मैनेजमेंट बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है.

क्या होगा महत्वपूर्ण

– कुल 160 पेपर होंगे प्रस्तुत, करीब 300 से अधिक प्रतिनिधि हो रहे हैं शामिल

– कुल तीन पैनल डिस्कशन होंगे. जिसमें कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में होने वाले प्रयास, डीइआइ और डिजिटल सप्लाई चेन के विषय शामिल होंगे.

– यूएसए के जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ऑफ टेकनोलॉजी के प्रोफेसर विनोद सिंघल रिसर्च वर्कशॉप आयोजित करेंगे.

– कार्बन उत्सर्जन को लेकर आइटीसी के डिविजनल चीफ एग्जीक्यूटिव वेदीराज कुलकर्णी देंगे व्याख्यान

– देश के साथ ही विदेशों के 15 अलग-अलग इंडस्ट्री के दिग्गज विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखेंगे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

IMG 20260724 122125

डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, मेडिकल जगत में शोक की लहर

IMG 20260719 193512

सरिया के कसियाडीह टोला में JMM का बढ़ा जनाधार, दर्जनों महिला-पुरुष व युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

IMG 20260719 WA0009

जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, मासिक समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को दिए कई अहम निर्देश

IMG 20260716 204846

कोवडियाटोला में झामुमो का संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

WhatsApp Image 2026 07 13 At 6.58.45 PM

आधुनिक केज कल्चर पद्धति से बदली रामसिंह मुन्दुईया की तकदीर, मत्स्य पालन बना आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

IMG 20260713 215059

कुसमरजा में दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन, लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!