📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और अभ्युदय संस्थान ने चलाया सफाई अभियान

On: November 17, 2024 9:10 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और अभ्युदय संस्थान ने संयुक्त रूप से गांधी घाट पर सफाई अभियान चलाकर एक मिसाल पेश की। महापर्व के समापन के बाद, घाट की सफाई का जिम्मा उठाते हुए संस्थान के सदस्य गांधी घाट पर जुटे और सफाई कार्य आरंभ किया।

अभियान की शुरुआत विसर्जित मूर्तियों की सफाई से की गई। मूर्तियों पर लगे गहनों और प्लास्टिक सामग्री को अलग कर सुरक्षित तरीके से हटाया गया। इसके बाद शेष मूर्तियों को तालाब में प्रवाहित किया गया, जिससे जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहे। पूजन सामग्री जैसे मोमबत्ती, दीपक और फूलों को भी सही ढंग से हटाकर निस्तारण किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : टैंकर से पानी देना, ऊंट के मूंह में जीरा के समान, एक ही साथ तीनों मोटर का खराब होना समझ से परे- सरयू राय

संस्थान के सदस्यों ने अपील की कि सरकार और आमजन इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दें। नॉन-बायोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे प्लास्टिक और अन्य कचरे को नदियों और तालाबों में प्रवाहित न किया जाए, ताकि जल प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

सफाई अभियान में प्रमुख रूप से सत्येंद्र कुमार सिंह, निखिल कुमार सिन्हा, आशीष झा, वरुण कुमार, प्रवीण कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, छोटू, और वीरू शामिल हुए। सभी सदस्यों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment