मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पुलिस की बड़ी करवाई: 55 पेटी शराब का जखीरा बरामद, बिहार भेजी जा रही शराब से लदा ट्रक पकड़ाया.

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 7, 2025 9:15 PM
Follow Us:
Add A Heading 2025 03 07T205326.794
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • बगोदर पुलिस की बड़ी करवाई
  • 55 पेटी शराब का जखीरा बरामद
  • गुप्त सुचना के आधार पर हुई बड़ी करवाई
  • बिहार भेजी जा रही शराब से लदा ट्रक पकड़ाया

गिरिडीह : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार जा रहे एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी थी।

A 2

THE NEWS FRAME

गुप्त सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय

दिनांक 07 मार्च 2025 को सुबह 4:30 बजे गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि टाटा एग्जॉन (पंजीयन संख्या BR05GD-1202) में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई है और यह दुगरी से जीटी रोड के रास्ते बगोदर की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह जीटी रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग में पकड़ा गया ट्रक, चालक फरार

जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन में बने चेंबर में JV’s Choice Malt Whisky ब्रांड की कुल 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 प्लास्टिक बोतल थीं, जिनमें से प्रत्येक बोतल 180 मिलीलीटर की थी। कुल 2,640 बोतलों में 475.2 लीटर अवैध शराब भरी हुई थी।

वीडियो देखें :

Read More : 03-18 आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य शिक्षा को लेकर मुखियागण का किया गया उन्मुखीकरण

शराब और वाहन जब्त, मामला दर्ज

पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची बनाकर ट्रक और शराब को जप्त कर लिया। इस मामले में बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

अवैध शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिहार और अन्य राज्यों में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब तस्करी की कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied