मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पुरे देश भर में 30 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर के बीच आरम्भ हुआ ‘’पोषण उत्‍सव’’ का आयोजन। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी।

On: September 29, 2022 3:40 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

New Delhi : बृहस्पतिवार 29 सितम्बर, 2022

---Advertisement---
Netaji Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 5वें राष्ट्रीय पोषण माह -2022 के समापन के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 30 सितम्‍बर से 2 अक्टूबर 2022 तक “पोषण उत्सव” का आयोजन कर रहा है। “पोषण उत्सव” मानने के पीछे का मुख्य उद्देश्य – भारत देश में मौजूद कुपोषण की चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष रूप से छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए सही पोषण के महत्व के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों को महत्वपूर्ण संदेश देने और आयु के अनुकूल स्वास्थ्य की अच्‍छी प्रद्धतियों से उन्हें अवगत कराने हेतु प्रचार हेतु एक मंच के रूप में स्थापित।

जिसमें अच्छे पोषण के मूलभूत संदेश के साथ ‘पोषण उत्‍सव’ का आयोजन एक मेले के रूप में किया जाएगा। 

बच्‍चों और आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्‍तुतियां, पोषण परेड, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वस्थ भोजन स्टॉल और पोषण का संदेश देने वाले खेलों का आयोजन शामिल होगा। इसके अतिरिक्‍त माननीय प्रधानमंत्री के साथ संवर्धित वास्तविकता आधारित फोटो-ऑप (यानी ऑगमेंटेड रियलिटी बेस्‍ड फोटो-ऑप) का अवसर भी उपलब्‍ध रहेगा। उत्सव के दौरान एक आंगनवाड़ी केंद्र, देश के 9 से अधिक पारंपरिक खिलौना समूहों के स्‍थानीय खिलौने और स्वस्थ आयुष उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

“पोषण उत्सव” का उद्घाटन 30 सितम्‍बर, 2022 को कर्तव्यपथ पर शाम 6:00 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद कलाकार शान की संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह में आमंत्रित होने वालों में आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों के साथ-साथ दिल्ली की बाल देखदेख संस्‍थाओं के बच्‍चे शामिल होंगे। यह “पोषण उत्सव” अच्छे पोषण के महत्व को प्रचारित करने के उद्देश्य से महीने भर चले पोषण माह का उपयुक्त समापन होगा।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि कुपोषण और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी कमजोर महिलाओं और बच्‍चों के विकास में बड़ी बाधाएं हैं। उन्‍होंने देश के प्रत्‍येक गरीब व्यक्ति को पोषण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया था। 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण अभियान के अंतर्गत 1 से 30 सितम्‍बर, 2022 तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। पोषण माह के दौरान ‘जन आंदोलन’ के तहत व्यवहार में परिवर्तन संबंधी संचार शिशु और छोटे बच्‍चों के भोजन की अपर्याप्त एवं अनुपयुक्त प्रद्धतियों, गर्भावस्था और किशोरावस्था के दौरान पोषण और देखभाल के महत्व तथा पीढि़यों तक चलने वाले कुपोषण के चक्र को तोड़ने के लिए अच्छी स्वास्थ्य प्रद्धतियों के बारे में जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने की एक महत्वपूर्ण रणनीति रहा है।

इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत देश भर की ग्राम पंचायतों ने ‘महिला और स्वास्थ्य’, ‘बच्‍चा और शिक्षा’, जेंडर के प्रति संवेदनशील जल प्रबंधन और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में स्वस्थ स्‍थानीय भोजन के महत्व पर केंद्रित गतिविधियां आरंभ की। विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के दौरान उत्साहपूर्वक भागीदारी रही।

मुख्य बिंदु :

उद्घाटन समारोह के बाद कलाकार शान की संगीतमय प्रस्‍तुति का आयोजन

“पोषण उत्सव”  के दौरान  सांस्कृतिक प्रस्‍तुतियां, पोषण परेड, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वस्थ भोजन स्टॉल और पोषण का संदेश देने वाले खेलों का आयोजन शामिल होगा

एक आंगनवाड़ी केंद्र, देश के 9 से अधिक पारंपरिक खिलौना समूहों के स्‍थानीय खिलौने और स्वस्थ आयुष उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे

उद्घाटन समारोह में आमंत्रित होने वालों में आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों के साथ-साथ दिल्ली की बाल संस्‍थाओं के बच्‍चे होंगे शामिल। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

TNF 2 1

Kiul रेलवे स्टेशन पर तीन मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई महिला मां का इंतजार करती रहीं मासूम निगाहें

Untitled Design 6 9

नाटो की दहलीज तक पहुंची मिसाइल पोलैंड में रातभर बजते रहे सायरन Europe में बढ़ा युद्ध का खतरा

Untitled Design 3 9

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड बैठक आयोजित नक्सलवाद ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

TNF 2

जिला स्तरीय Independence दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

Untitled Design 2 11

DM ने घाटशिला प्रखंड के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का किया निरीक्षण

Untitled Design 1 6

निजी खर्च से झरना मिश्रा ने शुरू कराया Water टंकी परिसर की सफाई स्थानीय लोगों ने जताया आभार

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!