मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माता एवं विक्रेताओं के विरूद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान, भारी मात्रा में शराब बरामद

On: October 25, 2024 10:11 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अवैध शराब निर्माता एवं विक्रेताओं के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी में पांच अवैध शराब बिक्री स्थलों से कुल 46.875 लीटर विदेशी शराब तथा 45.05 लीटर बीयर व करीब 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया। उक्त छापेमारी अभियान में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2024: कई नए चेहरों ने किया नामांकन। आइये जानते हैं जिला पूर्वी सिंहभूम का हाल, कौन है नया चेहरा?

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वहीं एक अन्य कार्रवाई में घाटशिला के गालूडीह एवं बहरागोड़ा के बड़सोल से करीब 4200 कि.ग्रा जावा महुआ एवं करीब 145 लीटर शराब जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव व रामदास भगत एवं अवर निरीक्षक रामदेव पासवान व ओम प्रकाश सहित उत्पाद आरक्षी और गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment