मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या। घर का नौकर ही निकला मुख्य आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

On: October 4, 2022 1:04 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

Crime Dairy : मंगलवार 04 अक्टूबर, 2022

Murder Case Jammu Kashmir DG
---Advertisement---
Netaji Advertisement

जम्मू कश्मीर में सोमवार 3 अक्टूबर, 2022 की रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास स्थान पर गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घर का नौकर भागा हुआ था। पुलिस को उसपर शक हुआ। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर इलाके में मुस्तैद रही।

जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी यासिर अहमद गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे कचानक (Kachanak) इलाके से पकड़ा गया। पुलिस आरोपी यासिर अहमद से पूछताछ कर कई राज उगलवाने में लगी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी यासिर अहमद ने अपने बयान में बताया कि वह कचानक क्षेत्र के खेतों में छिपा हुआ था।

बता दें कि यह हत्याकांड उस समय हुआ है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए हैं। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी बने हेमंत लोहिया को अगस्त में डीजीपी जेल के रूप में जम्मू कश्मीर में तैनात किया गया था।


घर का नौकर था हत्याकांड का आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी यासिर अहमद डीजी जेल हेमंत लोहिया के आवास पर घरेलू नौकर के रूप में पिछले छह महीने से काम कर रहा था।पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी यासिर अहमद मूल रूप से रामबन का रहने वाला है। पुलिस ने कई सारे सीसीटीवी फुटेज देखें जिनमें आरोपी को वारदात के बाद भागते हुए देखा गया था। आरोपी मानसिक रूप से परेशान था और वह आक्रामक स्वभाव वाला था। उसने गला रेत कर अधिकारी हेमंत लोहिया की हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी पुलिस को आरोपी यासिर अहमद की डायरी से मिली है। डायरी से यह जानकारी और संकेत मिले हैं कि अधिकारी की हत्या इसने ही की है।

इस आतंकी संगठन ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हालांकि आरोपी यासिर अहमद एक प्यादा था, मुख्य आरोपी मुस्लिम आतंकी संगठन पीएएफएफ (Peoples Anti Fascist Force) निकला, जिसने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन जैश- ए- मोहम्मद से संबंध रखने वाला आतंकी संगठन है। जिसने प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

आतंकी संगठन पीएएफएफ ने प्रेस रिलीज में कहा

आतंकी संगठन पीएएफएफ ने प्रेस रिलीज में कहा है कि उसके एक विशेष दस्ते ने जम्मू के उदयवाला में एक खुफिया ऑपरेशन के तहत पुलिस महानिदेशक (जेल विभाग) एचके लोहिया को अपने कीमती लक्ष्य के तहत मार दिया है। सुरक्षा जाल के बीच जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए गृह मंत्री के लिए यह एक छोटा सा तोहफा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 12 3

Chitrakoot गैंगरेप मामला नकली वनकर्मी बनकर छात्रा से दरिंदगी मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

TNF 2 2

रक्षक ही बना भक्षक? Gorakhpur में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या CCTV फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी हिरासत में

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Add A Heading 8 5

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!