मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टेल्को थाना क्षेत्र में युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, 24 घंटे में मामले का खुलासा, 3 गिरफ्तार, एक फरार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 6, 2026 8:53 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 06 At 8.43.34 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): टेल्को थाना क्षेत्र के खड़काई रोड के पास बाउंड्री वॉल के अंदर झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मृतक की पहचान सोहेल अली (पिता—शेख फारूक अली, निवासी—पी.बी. रोड, जुगसलाई, गौसिया लेन, हरिजन बस्ती के पास) के रूप में हुई थी, जिसकी 04 जनवरी 2026 की संध्या को निर्मम हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित टीम ने 24 घंटे के भीतर कांड का उद्भेदन करते हुए चार में से तीन अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभियुक्त फरार है जिसकी तलाश जारी है।

हत्या की वजह: पुरानी रंजिश और मोबाइल विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और अभियुक्त एक-दूसरे को पहले से जानते थे और साथ में मादक पदार्थों का सेवन करते थे। कुछ समय पहले मृतक ने अभियुक्तों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मादक पदार्थ सेवन के दौरान मृतक का मोबाइल गुम हो गया, जिस पर उसे शक था कि अभियुक्तों ने ही मोबाइल चोरी किया है।

मोबाइल लौटाने को लेकर मृतक द्वारा गाली-गलौज और धमकियां दी जा रही थीं। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए अभियुक्तों ने सुनियोजित साजिश रचकर सोहेल अली को टेल्को थाना क्षेत्र के खड़काई रोड स्थित बाउंड्री वॉल के भीतर ले जाकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त

1️⃣ ऋषि दलई (पिता—सचिन दलई), निवासी—बिरसानगर जोन-06

  • अपराधिक इतिहास:
  • बिष्टुपुर थाना कांड सं. 241/2023 (धारा 379/411/414 भा.द.वि.)
  • गोलमुरी थाना कांड सं. 49/2025 (धारा 64(1)/308(2) BNS एवं 4/8 POCSO एक्ट)

2️⃣ जसबीर सिंह उर्फ जस्सु (पिता—स्व. गुरमीत सिंह उर्फ चड्डी), निवासी—बिरसानगर जोन-06

3️⃣ लवप्रीत सिंह गिल (पिता—जीत सिंह गिल), निवासी—बिरसानगर जोन-06

जप्त सामग्री

  • स्टील का चाइना चापड़ – 01
  • लोहे का धारदार दाब – 01
  • लोहे का फरसानुमा धारदार हथियार – 01
  • घटना के समय पहने खून लगे कपड़े (ऋषि दलई के)
  • घटनास्थल की खून लगी मिट्टी
  • अभियुक्त जसबीर सिंह उर्फ जस्सु का एक मोबाइल फोन

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सुनील चौधरी के नेतृत्व में टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सहित टेल्को थाना के कई पदाधिकारी एवं कर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

आगे की कार्रवाई

पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में सभी साक्ष्यों को संकलित कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात पुलिस ने कही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment