मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

होटल महल इन में अयोजित स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दिलाई गई मतदाता शपथ

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 11, 2024 11:43 PM
Follow Us:
होटल महल इन में अयोजित स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दिलाई गई मतदाता शपथ
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने होटल महल इन में अयोजित स्वीप कार्यक्रम में हुए शामिल, उपस्थित लोगों को दिलाई गई मतदाता शपथ, अपने परिजनों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्ररित करने की कही बात।

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने होटल महल इन के सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उप विकास आयुक्त ने मतदान की उपयोगिता बताते हुए हिंद आईटीआई तथा करीम सिटी कॉलेज के छात्रों एवं ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित किया ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि वोट देना हर एक वयस्क नागरिक का कर्तव्य है। सभी नागरिकों को इस कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपना प्रतिनिधि चुनने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत 12 पहचान पत्र में से किसी एक का उपयोग कर मतदान कर सकते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि वे स्वयं तथा रिश्तेदार एवं आस पड़ोस के सभी लोग मतदान करें यह सुनिश्चित करें।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

यह पढ़ें : क्राइम: मानगो थाना कांड संख्या 75/2024: चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया और सभी लोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और जिनको कुछ सुधार करवाना है तो फॉर्म 8 भरने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। जो लोग बाहर रह रहे हैं, वे फॉर्म 8 भरकर वहां के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते हुए संबंधित राज्य / जिले में मतदान कर सकते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अगामी निर्वाचन में सभी उपस्थित लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता शपथ दिलाया और स्वीप के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर और हिंद आईटीआई के छात्र, करीम सिटी कॉलेज के छात्र, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment