मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में एवं एसआर रूंगटा ग्रुप के द्वारा प्रायोजित 14वी पदमा बाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता

On: April 19, 2025 10:42 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में एवं एसआर रूंगटा ग्रुप के द्वारा प्रायोजित 14वी पदमा बाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो चक्र का खेल खेला गया। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि चौथे राउंड के मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त राजेश कुमार ने कुश मुंद्रा को, एवं मनीष शर्मा ने आदित्य वर्धन शर्मा को सफेद मोहरों से हराया, तीसरी बोर्ड पर कमल किशोर देवनाथ और विश्वदीप ठक्कर के बीच एक रोमांचक मुकाबले चला और अंत में बराबरी पर रुका।

Read More : विकास के लिए सड़क व पुल-पुलिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : मंत्री दीपक बिरुवा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पांचवें राउंड के अहम मुकाबले में बोर्ड नंबर वन पर राजेश कुमार और मणिदीप मुखी का मुकाबला बराबरी पर रहा वही बोर्ड नंबर 2 पर मनीष शर्मा व तनिष्क कुमार का भी मुकाबला बराबरी पड़ रहा। बोर्ड नंबर 3 पर सफेद मोहरों से खेलते हुए शत्रुघ्न सिंह ने विश्वदीप ठक्कर को हराया। अभी तक 5 राउंड की समाप्ति के बाद 4,5 अंक बनाकर राजेश कुमार मनीष शर्मा मणिदीप मुखी तनिष्क कुमार एवं शत्रुघ्न सिंह शीर्ष पायदान पर जमे हुए हैं। कल छठे राउंड का खेल सुबह 8:00 बजे शुरू किया जाएगा।

रविवार को तीन चक्र का खेल खेला जाएगा इसके पश्चात शाम 4:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हाल टाउन क्लब में किया जाएगा। प्रतियोगिता को संचालित करने में अहम भूमिका अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर जयंत कुमार भुइयां,जुएल गगराई, हर्ष शर्मा निभा रहे है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment