मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

₹45 हजार के नकली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार

On: October 17, 2025 12:06 AM
Follow Us:

गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने वाले गिरोह के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ₹45,000 के जाली नोट, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामला कैसे खुला

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक 15 अक्टूबर 2025, रात 8 बजे पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली कि जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह रोड में नकली नोट का सौदा करने वाला गिरोह पहुंचने वाला है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (खोरीमहुआ) राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया।

टीम ने चंदा मोड़ के पास सघन जांच अभियान चलाया, जहां दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देखते ही चारों भागने लगे। सशस्त्र बलों की मदद से पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. अभिषेक कुमार राणा, पिता – सुरेश प्रसाद राणा, निवासी – फुफंदी, थाना बेगाबाद, जिला गिरिडीह
  2. नितीन कुमार, पिता – हरि मंडल, निवासी – बेरिया, थाना हिरोडीह, जिला गिरिडीह

फरार दो आरोपियों की पहचान बताई गई है –
3. योगेश मंडल, पिता – यमुना मंडल, निवासी – वैरिया, थाना हिरोडीह, जिला गिरिडीह
4. राज उर्फ राजेश मंडल, पिता – बिनोद मंडल, निवासी – मडरो, थाना हिरोडीह, जिला गिरिडीह

बरामदगी

  • ₹45,000 के जाली नोटों का बंडल
  • दो स्मार्टफोन
  • यामाहा FZS मोटरसाइकिल (नंबर JH11AK 4856)

पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नकली नोटों को विभिन्न बाजारों में खपाने का काम करते हैं।

मामला दर्ज

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। जमुआ थाना कांड संख्या-244/2025, दिनांक 15.10.2025 के तहत धारा 318(2)/178(1)/179/180/03(05) BNS 2023 में मामला दर्ज किया गया है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

  • पु.अ.नि. मणिकांत कुमार, थाना प्रभारी, जमुआ
  • पु.अ.नि. सत्येन्द्र कुमार पाल, थाना प्रभारी, धनवार
  • पु.अ.नि. धमेन्द्र कुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी, घोड़थम्भा ओ.पी.
  • पु.अ.नि. महेश चन्द्रा, थाना प्रभारी, हिरोडीह
  • स.अ.नि. हरेन्द्र कुमार सिंह, जमुआ थाना
  • स.अ.नि. वेद प्रकाश पाण्डेय, जमुआ थाना
  • स.अ.नि. दान्दु राम हेम्ब्रम, जमुआ थाना
  • आरक्षी दयानंद यादव एवं उदय कुमार सिंह, जमुआ थाना

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नकली नोट गिरोह का एक बड़ा हिस्सा पकड़ा गया है। इस कार्रवाई से जिले में जाली मुद्रा के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है। गिरिडीह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और इस नेटवर्क का पूरा खुलासा जल्द किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment