मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बागबेड़ा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

On: August 13, 2025 10:39 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बागबेड़ा के सिद्धू कानू मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और देशभक्ति देखते ही बन रही थी।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

तिरंगा यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद, भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेश आनंद गोस्वामी, पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. मीरा मुंडा, जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, मंगल बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पांडे और कृष्ण शर्मा शामिल रहे।

THE NEWS FRAME

भव्य देशभक्ति का माहौल

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, धर्मेंद्र चौहान, कुमोद यादव, मनोज सिंह, संजय पाठक, डब्बू सिंह, सीमा देवी, जूली शर्मा, राजपति देवी, ज्ञानी सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश गिरी समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशाल तिरंगे के साथ देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

समापन जुगसलाई में

तिरंगा यात्रा का समापन जुगसलाई घोड़ा चौक पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाबू कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम देशभक्ति, एकता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बन गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment