मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

डीलर का धमकी भरा वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने लगाया कम राशन और पैसे वसूली का आरोप

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2025 7:54 PM
Follow Us:
Add A Heading 2 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गिरिडीह : डीलर की धमकी, ज़िले के जमुआ प्रखंड के धुरैता पंचायत अंतर्गत कटरियाटांड़ गाँव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर प्रमोद कुमार गुप्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। डीलर का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह खुलेआम लाभुकों को धमकाते और कम राशन देने की बात करते हुए सुना जा सकता है।

ग्रामीणों के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर की मनमानी लंबे समय से जारी है।

  • लाभुकों को पूरा राशन नहीं दिया जाता।
  • नमक के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं।
  • शिकायत करने वालों को डीलर धमकाता है, जिससे गरीब और मज़दूर परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है।

शिकायत और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को सौंपी है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निष्पक्ष जांच कर डीलर पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

BDO का बयान

इस मामले पर जमुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमलजी ने कहा –
“हां, जानकारी प्राप्त हुई है। उचित जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जाएगी।”

सामने आए लाभुकों के नाम

जिन कार्डधारियों ने डीलर की शिकायत की है, उनमें शामिल हैं –
सोनी देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी, अनुज रजक, राजेश रजक, रघुनंदन रजक, मुकेश कुमार, भिखनी देवी, सुखदे रजक, लालू रजक, भीम राम, गोविंद राम, शिव कुमार, छोटी यादव, गणेश महतो, रामजी यादव और मोहन राम।

इस पूरे मामले ने ग्रामीणों और प्रशासन दोनों को सतर्क कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि जांच के बाद डीलर पर क्या सख़्त कार्रवाई होती है, क्योंकि यह मामला सीधे गरीबों के हक और उनके भोजन सुरक्षा से जुड़ा है।

  • रिपोर्ट: आशीष भदानी, जमुआ

वायरल वीडियो देखें :

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment