मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया में त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 18, 2025 8:38 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 18 At 4.08.58 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर (जय कुमार): मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर में दिनांक 15 दिसंबर 2025 से आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और अनुशासन के रंग में रंगा नजर आया।

समापन समारोह में प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक श्री नृपेंद्र कुमार महतो, प्राचार्य श्री प्रशांत तिवारी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।

खेल शिक्षा का अभिन्न अंग: निदेशक

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री नृपेंद्र कुमार महतो ने कहा कि

“खेलकूद शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। खेल में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस अनुशासन, टीमवर्क और धैर्य का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। खेल हमें जीवन में मेहनत, संघर्ष और सफलता के लिए तैयार करता है।”

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

सीनियर बालक वर्ग

100 मीटर दौड़
प्रथम – रवि बिरहोर
द्वितीय – नारायण बोदरा
तृतीय – सोनाराम बिरहोर

200 मीटर दौड़
प्रथम – नारायण बोदरा
द्वितीय – सोनाराम बिरहोर
तृतीय – पातोर कोड़ाह

400 मीटर दौड़
प्रथम – सोंन्टू पहाड़िया
द्वितीय – समीर मुर्मू
तृतीय – हरेंद्र गागराई

800 मीटर दौड़
प्रथम – सोमनाथ पूर्ति
द्वितीय – सोंन्टू पहाड़िया
तृतीय – बूंन्टू बिरहोर

1500 मीटर दौड़
प्रथम – नारायण बोदरा
द्वितीय – सुनील पहाड़िया
तृतीय – समीर मुर्मू

सीनियर बालिका वर्ग

100 मीटर दौड़
प्रथम – लक्ष्मी जमुदा
द्वितीय – नीतिमा जोंको
तृतीय – सुषमा महतो

200 मीटर दौड़
प्रथम – लक्ष्मी जमुदा
द्वितीय – नंदिता सामड
तृतीय – प्रिया महतो

400 मीटर दौड़
प्रथम – दीपांजलि गागराई
द्वितीय – सोनी पिंगुवा
तृतीय – दीपिका महतो

जूनियर बालक वर्ग

100 मीटर दौड़
प्रथम – साहिल नायक
द्वितीय – अभिषेक पाड़ेया
तृतीय – मिचराय जियो

200 मीटर दौड़
प्रथम – रोशन महतो
द्वितीय – आकाश अंगरिया
तृतीय – सुमित बिरुली

400 मीटर दौड़
प्रथम – साहिल दोंगो
द्वितीय – मिचराय तियू
तृतीय – अनिल तियू

800 मीटर दौड़
प्रथम – अभिषेक पाड़ेया
द्वितीय – साहिल नायक
तृतीय – अविनाश महतो

1500 मीटर दौड़
प्रथम – अभिषेक पाड़ेया
द्वितीय – साहिल दोंगो
तृतीय – साहिल नायक

समापन में दिखा उत्साह और प्रेरणा

समापन समारोह के दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं छात्रों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर बनी, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment