मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान का जनादेश ईवीएम में कैद, 4 जून को होगी गिनती

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: May 30, 2024 10:21 PM
Follow Us:
लोकसभा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील ने प्रतिभावान पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन को सम्मानित किया

भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं है। जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन्ही कैमरों की स्क्रीन गाउंड के समीप भवन में लगी है। इसी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने के लिए ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

वहीं, इसके लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिन जिम्मेदारी प्रदान की है। जहां कॉलेज ग्राउंड में बने टेंट में कार्यकर्ता दिन और रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। गुरुवार को जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकारी एवं कार्यकताओं के संग जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में बनाये गए पार्टी के निगरानी कैम्प का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की निगरानी में तैनात मंडल अध्यक्ष एवं मौजूद कार्यकर्ताओं से जरूरी चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने टेंट में बैठने के लिए कुर्सियां, कूलर, पंखे के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और बिद्युत महतो के दस वर्षों के अहिर्निश सेवा से जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर बिद्युत महतो पिछली बार से अधिक मार्जिन से जीतकर दिल्ली जाएंगे। निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद दिखे।

यह भी पढ़े :बिरसानगर क्षेत्र में विधायक सरयू राय के निर्देश पर समस्याओं का निरीक्षण

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, सुशील पांडेय, अलाउद्दीन सिद्दकी, लकी सिंह राजपूत, सुबोध झा समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment