मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बुजुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, सम्मानित वृद्ध क्लब ने रचा यादगार पल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 3, 2026 9:40 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 03 At 8.14sd.35 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • सम्मानित वृद्ध क्लब चाईबासा का हुआ भव्य शुभारम्भ, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

झारखण्ड/चाईबासा (जय कुमार) : शनिवार को कुडुख सामुदायिक भवन, पुलहातु चाईबासा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर उपस्थित व्यक्ति के मन को छू लिया। सम्मानित वृद्ध क्लब, चाईबासा की ओर से बुजुर्गों के लिए आयोजित मनोरंजन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सम्मान समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बन गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छोटे बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे भवन में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा उठा। बच्चों की मासूम सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक व यादगार बना दिया। इस गरिमामय आयोजन में चाईबासा के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहां पूरा माहौल अपनत्व, स्नेह और आत्मीयता से भरा रहा, जहां हर चेहरे पर सम्मान पाने की चमक और वर्षों बाद मिली खुशियों की मुस्कान साफ झलक रही थी।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा के अध्यक्ष श्री संचू तिर्की रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डॉ. जगरनाथ हेंब्रम,कमिश्नर कार्यालय से से श्री संजीव कुमार, श्री अजीत कुमार तथा उरांव समाज के मुख्य सलाहकार श्री सहदेव किस्पोट्टा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सदर अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा बुजुर्गों सहित उपस्थित लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा जानकारी देते हुए आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। यह पहल बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत और भरोसे का संदेश लेकर आई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पहल न केवल सम्मान का प्रतीक रही, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश भी दे गई।

THE NEWS FRAME

मुख्य अतिथि श्री संचू तिर्की ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। ओर ये कार्यक्रम सम्मानित वृद्ध क्लब, चाईबासा ने पहल की सराहनीय है। सम्मानित वृद्ध क्लब, चाईबासा द्वारा की गई यह पहल वास्तव में अनुकरणीय है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. जगरनाथ हेंब्रम ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि “आज के समय में ऐसे कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं, जहां बुजुर्गों को एक मंच पर सम्मान, स्वास्थ्य और अपनापन एक साथ मिलता हो। यह कार्यक्रम प्रेरणा देने वाला है और इसे निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।” उन्होंने स्वास्थ्य व चिकित्सा से जुड़े हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

अतिथियों द्वारा सभी बुजुर्गों को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए बॉल पास प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम स्थान रतन तिर्की, द्वितीय स्थान कुसमी देवी और तृतीय स्थान बंधन कच्छप ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का माहौल इतना उल्लासपूर्ण था कि बुजुर्गों ने स्वयं कहा—“आज जैसी खुशी हमें पहले कभी नहीं मिली।” यह शब्द आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी गवाही बन गए।

कार्यक्रम के अंत में समाज के उरांव समाज संघ चाईबासा के उपसचिव सह ब्लड श्री लालू कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इसे एक अद्वितीय और संवेदनशील पहल बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

इस सफल आयोजन में सम्मानित वृद्ध क्लब की मुख्य संयोजिका श्रीमती लक्ष्मी बरहा, विजय लक्ष्मी लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, जय कुमार, किरण नुनिया, निर्मला लकड़ा, ननकी लकड़ा, बाबूलाल बरहा, लक्ष्मण बरहा, , भरत कुजूर, महावीर बरहा, राजकमल लकड़ा, मालती कच्छप, रोमोल कच्छप, शोभा कच्छप, सालनी कुजूर, चिमनी बरहा, ज्योति बरहा, विष्णु मिंज, सौरव मिंज समेत कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment