मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरयू राय ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की श्री गणेश और चक्र की पूजा, 131 किलोग्राम चक्र का अधिष्ठापन कार्य संपन्न

On: August 27, 2025 9:39 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में विघ्नहर्ता प्रभु श्रीगणेश की पूजा हुई। श्रीगणेश की पूजा के बाद मंदिर के शिखर पर सुशोभित होने वाले 131 किलो वजनी पीतल के चक्र का भी पूजन हुआ। चक्र अधिष्ठापन का कार्य अपराह्न दो बजे पूर्ण हुआ।

इसके पूर्व मंदिर परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की यजमानी में श्री गणेश जी और चक्र का विधि विधान से पूजन किया गया। पूजन के उपरांत उपस्थित लोगों में श्रीगणेश को प्रिय मोदक (लड्डू) का प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य पुजारी पंडित विनोद पांडेय थे। उनकी सहायता के लिए अजय तिवारी और राकेश ओझा भी मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस मौके पर उपस्थित लोगों में आशुतोष राय, अशोक गोयल, साकेत गौतम, असीम पाठक, विवेक तुल्सयान, आशू डोडररका, शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, मनोज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, अजय कुमार, मंजू सिंह, कविता परमार, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment