मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जल जमाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया

On: June 30, 2025 9:53 PM
Follow Us:

जमशेदपुर ।  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बस्तियों में हो रही जल जमाव की समस्या को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जिला उपायुक्त, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

इन क्षेत्रों में नित्यानंद कालोनी, शिव मंदिर रोड, कालिका नगर, डिमना चौक, जयपाल कालोनी, पारडीह चौक, बिग बाजार के समीप का क्षेत्र सहित अन्य स्थल शामिल हैं। भ्रमण के दौरान जल जमाव वाले स्थलों को चिन्हित किया गया, जल जमाव के कारणों का पता लगाया गया और इसकी तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गयी ताकि इसे ठीक किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त को क्षेत्र में जल जमाव होने वाले स्थलों के विषय में बारीकी से जानकारी दी। दलमा पहाड़ से बहकर आने वाले पानी से बाढ़ जैसी हालत के बारे में भी अवगत कराया। जिला उपायुक्त ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश दिया कि वे जल्द एनएचएआई के साथ एक बैठक का आयोजन करें और इसके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करें।

भ्रमण के दौरान उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत, मानगो के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह, स्वास्थ्य जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, टुनटुन सिंह, श्याम सिंह, गुड्डू सिंह, राजन राजपूत के साथ ही जदयू के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment