मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चुनावी सख्ती के बीच पुलिस की कामयाबी, 8 साल से फरार वारंटी दबोचा गया

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 29, 2026 2:12 PM
Follow Us:
Kapali
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

कपाली:आगामी नगरपालिका आम चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2017 से फरार चल रहे वारंटी मोहम्मद अल्तमस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

A 2

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार क्षेत्र में फरार वारंटियों, कांड के अभियुक्तों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोहम्मद अल्तमस की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद अल्तमस (उम्र 25 वर्ष), पिता मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गरीब कॉलोनी, धोबी तालाब, चाईबासा का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में उसके विरुद्ध जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हाल के दिनों में आरोपी कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार का विरोध या अप्रिय घटना नहीं हुई।

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी फरार वारंटी और कांड के अभियुक्त स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और जमानत लें, अन्यथा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बाध्य होगी। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कपाली ओपी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदान के दौरान आम नागरिक खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो।

इस छापेमारी अभियान में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के साथ शस्त्रबल के जवान भी शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied