मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

वाराणसी से प्रधानमंत्री 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को देंगे हरी झंडी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 6, 2025 10:17 PM
Follow Us:
वाराणसी से प्रधानमंत्री 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को देंगे हरी झंडी
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर की सुबह वाराणसी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे देश की आधुनिक रेल सेवाओं में एक और बड़ा कदम जोड़ते हुए चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 8:15 बजे निर्धारित है।

यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सुगम, त्वरित और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने के जरिए, ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देंगी।

नई वंदे भारत ट्रेनें इन रूट्स पर चलेंगी:

  1. बनारस – खजुराहो
  2. लखनऊ – सहारनपुर
  3. फिरोजपुर – दिल्ली
  4. एर्नाकुलम – बेंगलुरु

नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रा समय में कमी आएगी, राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय विकास को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रमुख विशेषताएँ और लाभ:

✅ बनारस – खजुराहो वंदे भारत

  • सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।
  • यात्रियों का लगभग 2 घंटे 40 मिनट समय बचेगा।
  • वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ने से तीर्थ एवं सांस्कृतिक पर्यटन में बढ़ोतरी होगी।

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो, को जोड़ेगी। यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक त्वरित, आधुनिक और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगा।

✅ लखनऊ – सहारनपुर वंदे भारत

  • यात्रा समय लगभग 1 घंटे कम होगा।
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को तेज़ इंटरसिटी कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा, साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुगम तथा त्वरित अंतर-शहर यात्रा सुनिश्चित करने के ज़रिए, यह सेवा कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

✅ फिरोजपुर – दिल्ली वंदे भारत

  • इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन बनेगी — मात्र 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी।
  • दिल्ली, पटियाला, बठिंडा और फिरोजपुर के बीच व्यापार, रोज़गार और पर्यटन को गति मिलेगी।

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट पर सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला, के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगी। इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने और राष्ट्रीय बाज़ारों के साथ बेहतर एकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

✅ एर्नाकुलम – बेंगलुरु वंदे भारत

  • यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी।
  • आईटी और बिजनेस हब जुड़ने से छात्रों, प्रोफेशनलों और पर्यटकों को तेज़ और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
  • केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी।

दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी ला देगी, जिससे यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे प्रोफेशनलों, छात्रों और पर्यटकों को तेज़ और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक कार्यकलापों और पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और सहयोग में सहायता मिलेगी।

भविष्य की आधुनिक रेलवे का संकेत

इन ट्रेनों के संचालन से PM मोदी का “तेज़, आधुनिक और विश्वस्तरीय रेल सेवाओं” का विज़न और मजबूत होगा। वंदे भारत भारत की हाई-स्पीड रेलवे क्षमता का प्रतीक बन चुकी है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment