
📍 आदित्यपुर : झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन (JECA) की आदित्यपुर यूनिट ने मंगलवार को मोतीनगर में एक बैठक कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय बिजली उपभोक्ता शामिल हुए।

बैठक में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी लोगों को गुमराह कर अभिभावकों की अनुपस्थिति में जबरन मीटर लगा रही है, पुराने मीटरों को बिना अनुमति तोड़ रही है।
🔴 JECA का कहना है:
- स्मार्ट प्रीपेड मीटर जनसामान्य के हित में नहीं है।
- सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोग न तो इसे लगवाएंगे और न ही लगाने देंगे।
📌 विरोध के मुख्य कारण:
- प्रीपेड सिस्टम लागू होगा, यानी पहले रिचार्ज, फिर बिजली (मोबाइल की तरह)।
- दिन-रात अलग-अलग टैरिफ लागू हो सकता है – जैसे मोबाइल डेटा।
- सरकार की 200 यूनिट मुफ्त योजना बंद हो सकती है।
- डिजिटल सिस्टम होने से बार-बार मीटर बदलना पड़ेगा।
- आर्थिक बोझ बढ़ेगा, मनमाने बिल की आशंका।
- गरीब व बेरोजगार परिवारों में अंधेरा छा सकता है।
- हजारों मीटर रीडरों की नौकरी खत्म हो जाएगी।
- विकलांग, वृद्ध, विधवाओं को कोई छूट नहीं।
- पहले बिल देरी से जमा करने की सुविधा थी, अब नहीं रहेगी।
- सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं है, न ही कोई अधिनियम।
- निजी कंपनियां जबरन फ्री में मीटर लगा रही हैं, जो जियो की तर्ज पर ठेका आधारित है।
JECA ने चेतावनी दी है कि एजेंसी यदि गुमराह करके मीटर लगाने की कोशिश करेगी, तो उन्हें हरसंभव तरीके से रोका जाएगा।
बैठक में शामिल प्रमुख लोग:
- अध्यक्षता: आशीष कुमार धर
- संचालन: सावित्री गिरी
- सहयोग: लिली दास, मौसमी मित्रा, मंजीत कौर, सौभाग्य लक्ष्मी, कंचन पांडे, अनीशा देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, निर्मला देवी, रीता देवी, अंजू सिन्हा और विष्णु देव गिरी











































