मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में पांच बड़े प्रोजेक्ट्स की रखी आधारशिला

On: June 5, 2025 8:29 PM
Follow Us:
Add A Heading 18
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भुवनेश्वर/गोपालपुर, 5 जून 2025: ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने आज गंजाम जिले स्थित गोपालपुर इंडस्ट्रियल पार्क (GIP) में पांच नए औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। यह औद्योगिक पार्क टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (TSSEZL) द्वारा विकसित किया गया है।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इन परियोजनाओं में कुल ₹20,500 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही गोपालपुर औद्योगिक पार्क में कुल निवेश ₹40,000 करोड़ के पार पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“गंजाम ज़िले में बेहतर आधारभूत संरचना, प्रमुख बंदरगाह और कुशल जनशक्ति की उपलब्धता के कारण निवेशक यहां निवेश करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। ग्रीन हाइड्रोजन, रसायन और अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश गंजाम को औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”

Read More : बोकारो में राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरयू राय की तारीफ की, बोले- राय जी ने बड़ा काम अपने हाथ में लिया

ये पाँच परियोजनाएँ शामिल हैं:

  1. HHP Five (हाईजेंको):
    ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन – ₹4,000 करोड़
  2. Ocior Energy:
    ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन – ₹7,200 करोड़
  3. Saatvik Solar Industries:
    सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण – ₹3,000 करोड़
    (4.80 GW सेल और 4.00 GW मॉड्यूल निर्माण क्षमता)
  4. World Green Energy:
    सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण – ₹2,500 करोड़
    (2.00 GW सेल और 1.20 GW मॉड्यूल निर्माण क्षमता)
  5. Superform Chemistries (UPL):
    स्पेशलिटी केमिकल्स निर्माण – ₹4,001 करोड़

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, स्थानीय प्रतिनिधि, टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री माणिकांत नाइक, और कई उद्योग से जुड़े लोग मौजूद रहे।

TSSEZL के एमडी ने क्या कहा:

श्री माणिकांत नाइक ने कहा,

“इन पाँच बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला गोपालपुर इंडस्ट्रियल पार्क के विकास का अहम पड़ाव है। इससे यह साबित होता है कि यहां उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। सरकार का समर्थन और हमारी टीम की मेहनत से यह मुमकिन हुआ है। हमारा लक्ष्य GIP को एक बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक केंद्र बनाना है।”

विशेष बात: यहां बनने वाला ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया मुख्य रूप से निर्यात के लिए उपयोग किया जाएगा। अब तक यहां कुल चार ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं, जिससे यह भारत का एक प्रमुख ग्रीन हाइड्रोजन हब बन गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!