मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के शहादत दिवस पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

On: April 10, 2025 10:35 PM
Follow Us:

MP Joba Majhi and MLA Jagat Majhi paid tribute to former MP Vijay Singh Soy on his martyrdom day

चक्रधरपुर ( जय कुमार): सिंहभूम के पूर्व सांसद स्व.विजय सिंह सोय का 25वां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस मौके पर चक्रधरपुर शहर के इतवारी बाजार स्थित दिवंगत पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के अस्थि समाधि स्थल पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां मुख्य रूप से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी समेत राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read more : “3.5 लाख में बनिए डॉक्टर! 30 मिनट में बनिए इंजीनियर! मगर फर्जीवाड़े की ये दुकान अब बंद हो चुकी है!”

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा की पूर्व सांसद विजय सिंह सोय एक कद्दावर नेता थे। क्षेत्र का विकास करने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा की स्व. विजय सिंह सोय ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। कोल्हान के साथ-साथ पूरे झारखंड की जनता आज भी उन्हें याद करते है।

इस मौके पर स्व.विजय सिंह सोय की पत्नी कुंती सोय, माला सोय,  पुत्री प्रियंका सिंकू, अनुप्रिया सोय,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी, दीनबंधु घोष, उदय प्रसाद सिंह, गोविंद प्रधान, लड्डू खान, राखी सलूजा, मुन्ना तांती, पोंडेराम सामड समेत अन्य मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment