📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मनोहरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया रेलकर्मी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

On: September 16, 2024 7:56 PM
Follow Us:
मनोहरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया रेलकर्मी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मनोहरपुर (जय कुमार): सोमवार की सुबह मनोहरपुर घाघरा हॉल्ट से महज कुछ ही दूरी पर हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर सोनपोखरी गांव के समीप डाउन रेलवे लाइन पोल संख्या 364/22 पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति 54 वर्षीय धनेश्वर महतो मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तारातरा गांव का निवासी है। मृतक मनोहरपुर रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत है।

आज सुबह ड्यूटी के दौरान वह अप हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त ट्रेन के चालक ने इस घटना की सूचना मनोहरपुर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची रेल प्रशासन, आरपीएफ पुलिस व स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment