मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

लगातार बारिश से मुख्य सड़क ध्वस्त, ग्रामीणों का संपर्क टूटा

On: August 9, 2025 5:30 PM
Follow Us:

सरिया/गिरीडीह : सरिया प्रखंड में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरिया से गुजरने वाले रांची-दुमका मुख्य मार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित वह सड़क, जो निमाटांड़, पोटमा, सबलपुर और फकीरापहरी होते हुए बन रहे नए अनुमंडल भवन तक जाती है, आज पूरी तरह टूट चुकी है।

यह सड़क तीन पंचायतों और दर्जनों गांवों के लिए मुख्य आवागमन का जरिया थी, लेकिन वर्षों से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों द्वारा इसे नजरअंदाज किया जाता रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश में पीसीसी रोड का हिस्सा नीचे से बह गया, जिससे सड़क ध्वस्त हो गई और ग्रामीणों का सरिया मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पहले गांव वालों और स्थानीय प्रमुख के सहयोग से श्रमदान और जमीन दान कर बनाई गई थी, लेकिन मरम्मत और देखरेख के अभाव में अब पूरी तरह धाराशायी हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन वैकल्पिक मार्ग या मरम्मत की व्यवस्था नहीं करता, तो आने-जाने में भारी परेशानी और आपात स्थितियों में गंभीर खतरा हो सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment