मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लायंस क्लब भारत ने एम.जी.एम. अस्पताल में मरीजों के बीच बांटा मास्क।

On: June 28, 2024 5:38 PM
Follow Us:
लायंस

जमशेदपुर : 28 जून, लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा एम.जी.एम. सरकारी अस्पताल में 200 से अधिक मरीजों के बीच मास्क का वितरण किया गया।

लायंस

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि मास्क कोविड-19 जैसी महामारी ही नहीं बल्कि अन्य सांस संबंधित समस्याओं से भी हमें बचाता है! एम.जी.एम. सरकारी अस्पताल में अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए मरीजों की भारी भीड़ होती है।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर से सीधे चांडिल डैम से पेयजलापूर्ति के संबंध में विधायक सरयू की पहल पर 02 जुलाई को मुख्य सचिव बुलाएंगे बैठक।

जिनमें से कईयों को सांस संबंधित बीमारी होती है! ऐसे में यह बीमारियां दूसरे व्यक्तियों या मरीजों में ना फैले इसके लिए हम लोगों ने एम.जी.एम. अस्पताल में आने वाले व्यक्तियों और मरीजों के बीच 200 से अधिक मास्क का वितरण किया! इस दौरान क्लब के सदस्यों में लायन करन गोराई, लायन राहुल सिंह, आकाश रजक, भागीरथ गोराई, लखविंदर सिंह, सजीत कुमार, अमनदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment